
Renu Yadav
रेनू यादव, India.Com हिंदी में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्हें टेक्नोलॉजी, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ व अन्य विषयों ... और पढ़ें
Roti Ke Niyam: हिंदू धर्म में रसोई घर को मां अन्नापूर्णा का निवास स्थान माना गया है और रसोई से जुड़े कुछ नियम होते हैं जिनका घरों में पालन किया जाता है. कहते हैं कि रसोई से जुड़े नियमों का पालन करने से घर में सुख—शांति आती है और कभी अन्न व धन की कमी नहीं होती. कई बार घरों में खाना बनाते समय आटा बच जाता है और फिर सुबह उसकी रोटी बना ली जाती है. लेकिन शास्त्रों के अनुसार बासी आटे की रोटी को तामसिक माना गया है. आइए जानते हैं शास्त्रों में बासी आटे की रोटी को तामसिक क्यों कहा गया है?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोटी का संबधं सूर्य और मंगल ग्रह से होता है. इसलिए रोटी का सेवन करने से न सिर्फ शरीर को ऊर्जा मिलती है बल्कि बल और तेज भी प्राप्त होता है. सूर्य को आत्मबल का प्रतीक माना गया है और मंगल को साहस, पराक्रम का ऊर्जा का कारक माना जाता है. इसलिए ताजे आटे की रोटी तन और मन दोनों का संतुलन बनाकर रखती है और पॉजिटिविटी बढ़ाती है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बासी आटे का सीधा संबंध राहु से माना गया है. राहु को भ्रम, तनाव, उलझन और निगेटिविटी का प्रतीक माना जाता है. यही वजह है कि बासी आटे की रोटी का सेवन करने से मानसिक तनाव उत्पन्न होता है और स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है.
हिंदू शास्त्र जैसे कि धर्मसिंधु, निर्णयसिंधु और स्मृतिग्रंथों में लिखा हुआ है कि ‘ रात्रौ संध्या समये च यत् भुक्तं तत् बासी भवति’. यानि रात का बचा हुआ भोजन सुबह तक बासी हो जाता है और इसलिए बासी आटे से बनी हुई रोटी का सेवन नहीं करना चाहिए. बासी आटे में खमीर बन जाता है और इसको तामसिक की श्रेणी में रखा गया है. बासी आटे से बनी रोटी का सेवन करने से जीवन में नकारात्मकता आती है और शारीरिक स्वास्थ्य भी बिगड़ने लगता है.
रसोई में मां अन्नपूर्णा का वास माना गया है और इसलिए रसोई को हमेशा साफ-सुथरा व स्वच्छ रखना चाहिए. रोटी हमेशा ताजे गूंथे हुए आटे से ही बनानी चाहिए और रोटी बनाते समय पहली रोटी गाय के लिए अवश्य निकालनी चाहिए. ऐसा करने से मां लक्ष्मी समेत सभी देवी—देवता प्रसन्न होते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.