ज्योतिष शास्त्र: ​सैलेरी मिलने पर सबसे पहले करें ये काम, मिलेगी तरक्की और होगा धनलाभ

Jyotish Shastra: सैलेरी आते ही खर्चों की लंबी लिस्ट तैयार हो जाती है और कई बार तो सैलेरी एक झटके में ही खत्म हो जाती है.

Written by: Renu Yadav
Updated: February 8, 2023, 4:45 PM IST

Jyotish Shastra: नौकरीपेशा लोगों को हर माह सैलेरी मिलती है और वहीं व्यापारी भी महीने के अंत में अपना मुनाफा संभाल कर रखते हैं. लेकिन आजकल के लाइफस्टाइल को देखते हुए कमाई चाहें कितनी भी हों खर्चे पूरे ही नहीं पड़ते. महीने की अंत आते-आते सैलेरी आने का इंतजार बढ़ जाता है क्योंकि बहुत से काम सैलेरी आने पर ही होते हैं. फिर चाहें वो क्रेडिट कार्ड की पेमेंट हो या हेल्थ चेकअप, या​ फिर दोस्तों के साथ पार्टी करनी हो या बच्चों की ट्यूशन फीस देनी हो. नौकरीपेश व्यक्ति के लिए सबकुछ सैलेरी पर ही निर्भर करता है. हालांकि, बहुत से लोग सैलेरी का एक हिस्सा सेविंग के तौर पर रखते हैं लेकिन कई बार वो भी खर्च हो जाता है. ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जो धन प्राप्ति की नई राह खोल सकते हैं. इसके लिए आपको अपनी सैलेरी आते ही सबसे पहले एक काम करना होगा. आइए जानते हैं क्या है ये काम?

सैलेरी आते ही करें ये काम

सैलेरी आते ही सबसे पहले आपको अपनी सामर्थ्य के अनुसार कुछ दान अवश्य करना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान करने से व्यक्ति को पुण्य प्राप्त होता है और कई लोगों का आशीर्वाद भी मिलता है. धर्म शास्त्र में दान को सबसे बड़ा पुण्य कर्म माना गया है और कहते हैं कि दान से बड़ा कोई धर्म नहीं होता. अगर आप अपनी सैलेरी आने पर जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र आदि दान करते हैं तो आपको उच्चतम फल की प्राप्ति होगी.

धार्मिक पुराण में भी दान का विशेष महत्व बताया गया है और पुराणों में कई ऐसे उदाहरण मिलते हैं जिन्होंने अपना सबकुछ दान कर दिया. इसमें सबसे बड़ा उदाहरण हरिशचंद्र का है, जिन्होंने न केवल अपना संपूर्ण राज्य दान किया बल्कि दक्षिणा देने के लिए चांडाल के यहां नौकरी भी की. वहीं राजा बलि ने वामन अवतार को तीन पग धरती में तीनों और स्वंय को भी दान कर दिया था. इसलिए मनुष्य को अपनी जेब के हिसाब से समय-समय पर दान करते रहना चाहिए. ताकि देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त हो सके.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.