By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Faith Hindi
- Karva Chauth 2019 Date Significance Importance Shubh Muhurat Poojan Vidhi In Hindi
Karva Chauth 2019: करवाचौथ शुभ मूहूर्त, महत्व, पूजन विधि...
Karva Chauth 2019: का व्रत महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. वे पूरे साल इस व्रत का इंतजार करती हैं. ये व्रत पति की लंबी उम्र की कामना से रखा जाता है.
Karva Chauth 2019: का व्रत महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. वे पूरे साल इस व्रत का इंतजार करती हैं. ये व्रत पति की लंबी उम्र की कामना से रखा जाता है.
Karva Chauth 2019 Date
करवा चौथ का व्रत इस बार 17 अक्टूबर, गुरुवार को किया जाएगा.
Karva Chauth Shubh Muhurat
करवा चौथ पूजा मुहूर्त: शाम 5:50 बजे से 6:58 बजे तक.
करवा चौथ चंद्रोदय समय: रात 8:15.
करवा चौथ व्रत
सुहागिनें हर साल अपने पति की लंबी उम्र की कामना में करवाचौथ का व्रत रखती हैं. कहा गया है कि इस व्रत को रखने से स्त्रियों को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी को मनाए जाने वाले पर्व को करवाचौथ के नाम से जाना जाता है. इस व्रत के दिन चंद्रोदय के समय चतुर्थी तिथि आवश्यक है.
करवा चौथ पूजन विधि
– सुबह-सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें.
– संकल्प लेने के लिए इस मंत्र का जाप करें
‘‘मम सुखसौभाग्य पुत्रपौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये कर्क चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये’
– घर के मंदिर की दीवार पर गेरू से फलक बनाएं और चावल को पीसकर उससे करवा का चित्र बनाएं. इस रीति को करवा धरना कहा जाता है.
– शाम को मां पार्वती और शिव की कोई ऐसी फोटो लकड़ी के आसन पर रखें, जिसमें भगवान गणेश मां पार्वती की गोद में बैठे हों.
– कोरे करवा में जल भरकर करवा चौथ व्रत कथा सुनें या पढ़ें.
– मां पार्वती को श्रृंगार सामग्री चढ़ाएं या उनका श्रृंगार करें. इसके बाद मां पार्वती भगवान गणेश और शिव की अराधना करें.
– चंद्रोदय के बाद चांद की पूजा करें और अर्घ्य दें.
– इसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर या निवाला खाकर अपना व्रत खोलें. पूजन के बाद अपने सास-ससूर और घर के बड़ों का आर्शीवाद जरूर लें.
Also Read:
-
पति की लंबी आयु के लिए रखे जाते हैं ये 4 व्रत, हर सुहागिन को होने चाहिए पता, यहां देखें साल 2026 में इन व्रतों की डेट
-
करवा चौथ सेलिब्रेशन के दौरान महिला की मौत, डांस करते वक्त आया हार्ट अटैक! Viral Video देख कांप जाएंगे आप
-
करवा चौथ की पूजा के बाद करवे और छलनी को फेंकना चाहिए या रखना चाहिए, जानें क्या है मान्यता
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें