Karwa Chauth 2022 Upay: महिलाओं के लिए करवा चौथ का दिन बेहद ही खास और महत्वपूर्ण होता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और फिर रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति (Karwa Chauth 2022 Date) के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलती हैं. इस साल यह व्रत 13 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा. महिलाएं यह व्रत केवल पति की लंबी उम्र के लिए ही नहीं, बल्कि उनके अच्छे स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन में खुशहाली की कामना से भी रखती हैं. (Karwa Chauth 2022 Shubh Muhurat) अगर पति-पत्नी के रिश्ते में कड़वाहट आने लगी है या किसी वजह से दूरियां आ रही हैं जो करवा चौथ के दिन मात्र दो उपाय करने से यह कड़वाहट मिठास में बदल जाएगी. (Karwa Chauth 2022 Pujan Vidhi) ये उपाय आपके दांपत्य जीवन को खुशहाल बना देंगे. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में.
जिस व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में समस्या आ रही है तो उस करवा चौथ के दिन एक कागज पर अपनी परेशानी लिखनी चाहिए. इसके बाद दूसरे कागज पर उस समस्या का वो समाधान लिखें जो आप चाहती हैं. फिर भगवान शिव के मंदिर में जाएं और वहां पूरे विधि-विधान के साथ शिव परिवार का पूजन करें. इसके बाद वो दोनों कागज बंद करके भगवान शिव के चरणों में अर्पित करें. साथ ही यह प्रार्थना करें आपकी दांपत्य जीवन में आ रही परेशानी दूर हो जाए. ध्यान रखें कि जिस कागज में समस्या लिखी है वह मंदिर में छोड़ दें और समाधान वाला कागज साथ ले आएं. साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि यह उपाय करते समय कोई देखे या टोके नहीं.
यदि पति-पत्नी के रिश्ते में खटास आ गई है या प्यार कम हो रहा है तो भी करवा चौथ के दिन एक विशेष उपाय अपना सकते हैं. इस दिन एक लाल रंग का कागज लाएं और उस पर सुनहरे अक्षरों से अपने पति का नाम लिखें. इसके बाद एक लाल रंग का रेश्मी वस्त्र लेकर आएं और उसमें नाम लिखा हुआ कागज, 50 ग्राम पीली सरसों और दो गोमती चक्र रखें. इसके बाद उसकी पोटली बनाकर किसी ऐसी जगह पर रख दें जहां किसी की नजर न पड़ें. फिर अगले साल उस पोटली को करवा चौथ के दूसरे दिन बहते पानी में प्रवाहित कर दें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.