Karwa Chauth 2023 Date And Timing Note Th List Of Karwa Chauth Puja Samagri
Karwa Chauth Puja Samagri: आज है करवा चौथ का व्रत, ऐसे तैयार कर लें पूजा की थाली, नोट करें पूजन सामग्री
Karwa Chauth 2023 Puja Samagri: आज देशभर में करवा चौथ का त्यौहार मनाया जाएगा। करवा चौथ के व्रत में पूजन सामग्री (Karwa Chauth Puja Samagri) का भी विशेष महत्व माना गया है इसलिए पूजा की थाली तैयार करते समय कोई गलती न करें. यहा देखें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट..
Karwa Chauth Vrat Puja Samagri List: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना से रखती हैं और इस दिन माता गौरी व भगवान शिव का पूजन किया जाता है. यह व्रत कार्तिक के महीने में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन रखा जाता है और इस साल यह तिथि कल यानि 1 नवंबर 2023 को पड़ रही है. यानि 1 नवंबर को करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth Vrat) रखा जाएगा. कहते हैं कि सुहागिन महिलाएं यह व्रत पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए रखती हैं. कुछ जगहों पर करवा चौथ का व्रत कुंवारी कन्याएं अच्छे वर के लिए रखती हैं. हालांकि, सुहागिनों और कुंवारी कन्याओं के लिए पूजा की विधि बिल्कुल अलग है. सुहागिन महिलाएं करवा चौथ की पूजा में सामग्री का विशेष ध्यान रखें क्योंकि इस दिन पूजा की थाली बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है. आइए जानते हैं करवा चौथ के दिन पूजा की थाली में कौन सी चीजें शामिल करें.
सुहाग का सामान
करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं रखती हैं और इस दिन वह 16 श्रृंगार कर तैयार होती है. इसलिए करवा चौथ के व्रत में 16 श्रृंगार का भी विशेष महत्व माना गया है. पूजा की थाली में माता पार्वती को अर्पित करने के लिए श्रृंगार का सामान जरूर रखें. इसके बाद यह सामान घर में किसी सुहागिन महिला को दिया जाता है.
मिट्टी का करवा
करवा चौथ के दिन मिट्टी के करवे का भी पूजन किया जाता है और उसे चौकी पर रखकर तिलक किया जाता है. करवा चौथ के व्रत में करवा बेहद ही महत्वपूर्ण होता है और इसे शुभ माना गया है. इसलिए पूजा की सामग्री में इसे शामिल करना न भूलें. आजकल बाजार में मिट्टी के करवे भी कई डिजाइन में मौजूद हैं, इन करवों को कलावा बांधकर पूजा में रखा जाता है.
छलनी
करवा चौथ के दिन पूजा की थाली बिना छलनी के अधूरी मानी जाती है. क्योंकि इस दिन छलनी का खास महत्व होता है. महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद रात को छलनी से चंद्रमा को देखकर अर्घ्य देती हैं और फिर उसी छलनी से पति का चेहरा देखकर पूजा करती हैं. फिर व्रत खोलती है.
कांस की तिलियां
करवा चौथ के दिन पूजा की थाली में कांस की तीलियां भी उपयोग की जाती हैं और इन्हें बेहद ही शुभ माना गया है. इसलिए पूजा कांस की तिलियां भी शामिल करें.
आटे का दीपक
पूजा के लिए आटे के दीपक को शुभ माना जाता है और करवा चौथ की थाली में आटे का दीपक जरूर रखें. दीपक में सरसों के तेल में रुई की बत्ती डालें.
Add India.com as a Preferred Source
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.