Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर करें ये उपाय, पति-पत्नी के रिश्ते में आएगी मिठास

Karwa Chauth 2024: सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण होता है और इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं.

Written by: Renu Yadav
Published: October 16, 2024, 10:50 AM IST

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का व्रत हर सुहागिन के लिए बहुत ही खास होता है. इस दिन महिलाएं सजती-संवरती हैं और 16 श्रृंगार करती हैं. दिनभर निर्जला व्रत रखकर रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं. कहते हैं कि करवा चौथ का पति सुहागिन अखंड सौभाग्य का वरदान और दांपत्य जीवन में खुशहाली की कामना से रखती हैं. यह व्रत हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है. पंचांग के अनुसार इस साल यह तिथि 20 अक्टूबर 2024 को है और इसी दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा. अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत करना चाहते हैं और उसमें प्यार की मिठास घोलना चाहते हैं तो करवा चौथ के दिन कुछ विशेष उपाय जरूर अपनाएं. ये उपाय रिश्ते में आ रही दूरियों को कम करेंगे और वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाएंगे.

करवा चौथ के दिन करें ये उपाय

  • यदि किसी महिला के वैवाहिक जीवन में समस्याएं चल रही हैं तो उसे करवा चौथ के दिन एक कागज पर अपनी परेशानी लिखनी चाहिए. इसके बाद दूसरे कागज पर उस समस्या का वो समाधान लिखें जो आप चाहती हैं. फिर भगवान शिव के मंदिर में जाएं और वहां पूरे विधि-विधान के साथ शिव परिवार का पूजन करें. इसके बाद वो दोनों कागज बंद करके भगवान शिव के चरणों में अर्पित करें. साथ ही यह प्रार्थना करें आपकी दांपत्य जीवन में आ रही परेशानी दूर हो जाए. ध्यान रखें कि जिस कागज में समस्या लिखी है वह मंदिर में छोड़ दें और समाधान वाला कागज साथ ले आएं. साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि यह उपाय करते समय कोई देखे या टोके नहीं.

करवा चौथ के दिन राशि के अनुसार चुनें साड़ी का रंग, दांपत्य जीवन होगा खुशहाल 7

  • यदि पति-पत्नी के रिश्ते में खटास आ गई है या प्यार कम हो रहा है तो भी करवा चौथ के दिन एक विशेष उपाय अपना सकते हैं. इस दिन एक लाल रंग का कागज लाएं और उस पर सुनहरे अक्षरों से अपने पति का नाम लिखें. इसके बाद एक लाल रंग का रेश्मी वस्त्र लेकर आएं और उसमें नाम लिखा हुआ कागज, 50 ग्राम पीली सरसों और दो गोमती चक्र रखें. इसके बाद उसकी पोटली बनाकर किसी ऐसी जगह पर रख दें जहां किसी की नजर न पड़ें. फिर अगले साल उस पोटली को करवा चौथ के दूसरे दिन बहते पानी में प्रवाहित कर दें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.