करवा चौथ के दिन सास को करवे के साथ जरूर दें ये चीजें, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और अपनी सास को करवे देकर उनका आशीर्वाद लेती हैं.

Published date india.com Published: October 18, 2024 7:30 AM IST
करवा चौथ के दिन सास को करवे के साथ जरूर दें ये चीजें, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

Karwa Chauth 2024: विवाहित महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण व शुभ माना गया है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए और अखंड सौभाग्य की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं. इस दिन भगवान शिव व माता गौरी का पूजन किया जाता है और दांपत्य जीवन खुशहाली का वरदान मांगा जाता है. इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर 2024, रविवार के दिन रखा जाएगा. इस व्रत के कुछ नियम होते हैं और सास अपनी बहु को सरगी देती हैं और बहुए भी अपनी सास को करवे देती हैं. करवा चौथ व्रत के दिन बहु अपनी सास को मिट्टी व खांड का करवा देती है. इसके साथ ही कुछ अन्य चीजें भी सास को दी जाती है. आइए जानते हैं करवा चौथ के दिन सास को करवे के साथ कौन सी चीजें देना शुभ होता है?

करवा चौथ के दिन सास को दें ये चीजें

करवा चौथ के दिन सास बहु को सरगी और सुहाग का सामान देती है. सरगी में खाने-पीने का सामान जैसे कि मठरी, मिठाई, फल आदि होते हैं और इसका सेवन सूर्योदय से पहले किया जाता है. इसके अलावा बहु भी अपनी सास को कुछ सामान देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करती हैं. करवा चौथ के दिन पूजा के लिए मिट्टी का करवा रखा जाता है और इसके साथ ही एक मीठा करवा होता है जिसे खांड का करवा भी कहते हैं. इस मी​ठे करवे में ड्राई फ्रूट्स रखे जाते हैं. इसके अलावा सास के लिए कपड़े और शगुन के तौर पर कुछ पैसे भी दिए जाते हैं. साथ ही भोजन की थाली भी मंसते हैं.

karwa Chauth 2024 Gifts For Wife: इस करवा चौथ पत्नी को गिफ्ट करें ये बेस्ट टेक आइटम्स 0

ये सारा सामाना पूजा के समय चौकी पर रखें और पूजा करने के बाद सास को देकर पैर छूएं और उनका आशीर्वाद लें. अगर आपकी सास सुहागिन हैं तो आप उन्हें सुहाग की सामग्री भी दे सकती हैं. नहीं तो परिवार में अपने से बड़ी किसी महिला जैसे कि ननद, जेठानी आदि को सुहाग का सामान अवश्य दें. य​दि ऐसा संभव न हो तो मंदिर में सुहाग की सामग्री देकर आएं. कहते हैं कि इससे अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद मिलता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.