Karwa Chauth 2024 Date: इस साल कब है करवा चौथ? जानें डेट, शुभ मुहूर्त और नोट करें चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2024 Date and Timing: करवा चौथ के दिन सुहागिन माता पार्वती से अपने सुहाग की लंबी उम्र और सलामती का आशीर्वाद मांगती हैं.

Published date india.com Published: September 27, 2024 2:38 PM IST
Karwa Chauth 2024 Date: इस साल कब है करवा चौथ? जानें डेट, शुभ मुहूर्त और नोट करें चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2024 Date: सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना से करवा चौथ का व्रत रखती हैं और यह व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है. कहते हैं कि करवा चौथ का व्रत रखने से पति की लंबी आयु और खुशहाल दांपत्य जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस दिन महिलाएं दिन भर निर्जला व्रत रखती हैं और रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण करती हैं. आइए जानते हैं इस साल कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत और पूजा का शुभ मुहूर्त.

करवा चौथ 2024 कब है?

हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल यह तिथि 20 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगी और 21 अक्टूबर को सुबी 4 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगी. उदयातिथि के अनुसार करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर 2024, रविवार के दिन रखा जाएगा.

आज भी जिंदा हैं रामायण-महाभारत काल के ये 8 चिरंजीवी, जिन्हें मृत्यु छू भी नहीं सकती 0

करवा चौथ 2024 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार करवा चौथ के दिन 21 मिनट तक भद्रा का साया रहेगा. जो कि सुबह 6 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. हालांकि, पूजा-पाठ पर भद्रा का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. करवा चौथ के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 46 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगा.

करवा चौथ 2024 चंद्रोदय का समय

करवा चौथ के दिन ​महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत करती हैं और फिर रात्रि के समय चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण करती हैं. इस साल करवा चौथ के दिन यानि 20 अक्टूबर को चंद्रोदय शाम 7 बजकर 54 मिनट पर होगा.

करवा चौथ का महत्व

हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण व फलदायी माना गया है. शास्त्रों में कई जगह इसका जिक्र किया गया है. कहते हैं कि करवा चौथ का व्रत रखने से पति को लंबी आयु और आरोग्य स्वास्थ्य का वरदान मिलता है. साथ ही इस व्रत को रखने से माता पार्वती खुशहाली दांपत्य जीवन का भी आशीर्वाद देती हैं. इस दिन माता पार्वती, भगवान शिव और चंद्रमा का पूजन किया जाता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.