Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर पत्नी को राशि के अनुसार दें तोहफा...बढ़ेगा प्यार और मिलेगा भाग्य का साथ

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत करती हैं. वहीं पति भी पत्नी को उपहार देते हैं ताकि इस दिन को खास बना सकें.

Published date india.com Published: October 7, 2025 2:23 PM IST
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर पत्नी को राशि के अनुसार दें तोहफा...बढ़ेगा प्यार और मिलेगा भाग्य का साथ

Karwa Chauth 2025: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है. जो कि पंचांग के अनुसार इस साल 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार के दिन रखा जाएगा. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र व वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. वहीं पति भी इस दिन को खास बनाने के लिए पत्नी को उपहार देते हैं. यह उपहार अगर राशि के अनुसार दिए जाएं तो पति-पत्नी की जिंदगी में खुशहाली आती हैं और भाग्य का भरपूर साथ मिलता है. आइए जानते हैं करवा चौथ पर पत्नी को राशि के अनुसार उपहार में क्या देना चाहिए?

मेष राशि

मेष राशि वाली महिलाएं आत्मनिर्भर होती हैं और इन्हें फैशनेबल दिखना बेहद पसंद होता है. इसलिए इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन रेड कलर की ड्रेस, परफ्यूम या गोल्ड ज्वैलरी गिफ्ट में देना शुभ होता है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि महिलाओं को सादगी और सौंदर्य दोनों का संतुलन बनाकर रखना अच्छा लगता है. इन महिलाओं के लिए सिल्वर ज्वैलरी, हैंडबैग या घर की सजावट का सामान गिफ्ट का बेहतर विकल्प हैं.

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के दौरान अगर पीरियड्स आ जाए तो कैसे रखें व्रत? जानिए पूजा करने का तरीका 6

मिथुन राशि

अगर आपकी पत्नी की राशि मिथुन है तो करवा चौथ पर पत्नी को सरप्राइज दें. क्योंकि इस राशि की महिलाएं खुशमिजाज होती हैं और इन्हें सरप्राइज बहुत पसंद होता है. इसके अलावा आप पत्नी के साथ ट्रिप का प्लान करेंगे तो इन्हें काफी अच्छा लगेगा.

कर्क राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि की महिलाएं काफी संवेदनशील और भावुक होती हैं. इस राशि की महिलाओं को उपहार में फोटो फ्रेम, कस्टमाइज्ड गिफ्ट या सिल्वर चेन दे सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सिंह राशि

सिंह राशि की महिलाएं शाही स्वभाव के साथ आत्मविश्वासी होती हैं. अगर आपकी पत्नी की राशि सिंह है तो करवा चौथ के मौके पर उन्हें कोई लग्जरी आइटम् गिफ्ट करें. ऐसी चीजें इन्हें पसंद आती हैं.

कन्या राशि

​कन्या राशि वाली महिलाएं व्यवस्थित और प्रैक्टिकल स्वभाव की होती हैं. इन्हें उपहार में ऐसी चीजें पसंद आती हैं जिनका उपयोग किया जा सके. ऐसे में आप इन्हें हैंडवॉच, पर्स या स्किन केयर किट गिफ्ट कर सकते हैं.

तुला राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि की महिलाएं रचनात्मक होती हैं और इन्हें हर चीज को बैलेंस करके रखना अच्छा लगता है. करवा चौथ के मौके पर आप इन्हें कोई आर्ट पीस, परफ्यूम या कॉस्मेटिक्स सेट गिफ्ट कर सकते हैं.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि की महिलाएं रहस्यमयी और रोमांटिक स्वभाव की होती हैं. इन्हें भावनात्मक जुड़ाव ज्यादा पसंद होता है. अगर आपकी पत्नी की राशि वृश्चिक है तो आप उन्हें करवा चौथ के दिन हार्ट पेंडेंट या रेड रोज दे सकते हैं. इसके अलावा उन्हें कैंडल लाइट डिनर पर ले जा सकते हैं.

धनु राशि

धनु राशि वाली महिलाएं स्वतंत्र स्वभाव और एडवेंचर पसंद करने वाली होती हैं. इनके लिए बेस्ट गिफ्ट विकल्प ट्रैवल बैग, शूटिंग ट्रिप या बुक्स हो सकते हैं.

मकर राशि

मकर राशि वाली महिलाएं मेहनती और गंभीर स्वभाव की होती हैं. इन्हें सादगी भरे लेकिन थोड़े क्लासिक गिफ्ट पसंद हैं. करवा चौथ के मौके पर इनके लिए लेदर वॉलेट, हैंडवॉच या ब्रेसलेट बेस्ट गिफ्ट हो सकते हैं.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों महिलाएं इनोवेटिव और आधुनिक सोच वाली होती हैं. आप इन्हें करवा चौथ पर स्मार्टवॉच, डिजिटल गैजेट या आर्टवर्क गिफ्ट कर सकते हैं.

मीन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीन राशि वाली महिलाएं संवेदनशील और रोमांटिक होती हैं. इन्हें ऐसे गिफ्ट पसंद आते हैं जो कि इमोशन से जुड़े हो. इसलिए आप इन्हें सॉफ्ट टॉय, लव लेटर या हैंडमेड कार्ड गिफ्ट कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.