Karwa Chauth 2025 If The Moon Is Not Visible On The Day Of Karwa Chauth How Should Break The Fast
Karwa Chauth 2025: जब बादलों में छिप जाए करवा चौथ का चांद...तो कैसे खोलें व्रत? जानिए पूजा की विधि
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का व्रत चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही खोला जाता है. लेकिन कई बार खराब मौसम की वजह से चांद नजर ही नहीं आता तो ऐसे में कैसे खोलना चाहिए करवा चौथ का व्रत?
Karwa Chauth 2025: सनातन धर्म में करवा चौथ का व्रत खास महत्व रखता है और यह व्रत भारतीय संस्कृति का खास हिस्सा है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं और साथ ही भगवान से प्रार्थना करती हैं कि उनके वैवाहिक जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहे. इस दिन महिलाएं दिनभर अन्न-जल ग्रहण नहीं करती और रात्रि में चांद के दर्शन करने के बाद ही अपना उपवास खोलती हैं. लेकिन इस बार दिल्ली-एनसीआर व देश के कई हिस्सों में खराब मौसम की वजह से करवा चौथ के दिन चांद का दीदार मुश्किल लग रहा है. ऐसे में अगर चांद न दिखे तो करवा चौथ का व्रत कैसे खोला जाएगा?
करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है. जो कि पंचांग के अनुसार इस साल 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार के दिन रखा जाएगा. इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना से व्रत रखती हैं और रात में चंद्रमा के दर्शन करके व्रत खोलती हैं. 10 अक्टूबर यानि करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 13 मिनट है.
दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में आजकल खराब मौसम है और आए दिन बारिश होती रहती हैं. ऐसे में करवा चौथ के दिन भी यदि बादल के बीच चांद छिप जाए या बारिश के कारण चांद दिखाई न दे तो व्रत खोलने के कुछ अलग नियम होते हैं.
शास्त्रों के अनुसार ऐसी स्थिति में व्रत का पारण करने के लिए महिलाओं को चंद्रोदय के समय चंद्रमा के उदित होने की दिशा में मुख कर के अर्घ्य देना चाहिए और अर्घ्य देते समय मन ही मन चंद्र देव का ध्यान करना चाहिए.
करवा चौथ के दिन अगर चांद ना दिखाई दे तो चावल का चंद्रमा बनाकर विधि-विधान से उसका पूजन करें और अपने व्रत का पारण करें. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इसमें कोई भी चावल खंडित यानि टूटा हुआ नही होना चाहिए.
इसके अलावा भगवान शिव का पूजन करके भी करवा चौथ का व्रत खोला जा सकता है. क्योंकि भगवान शिव की शीश पर चंद्रमा विराजमान है और उस चंद्रमा के दर्शन करके आप करवा चौथ का व्रत खोल सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.