Karwa Chauth 2025 Kab Hai Note The Correct Date Of Karwa Chauth And Shubh Muhurat Of Puja Know Importance
Karwa Chauth 2025: इस साल कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, नोट करें डेट और जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
Karwa Chauth 2025: हिंदू धर्म में करवा चौथ का व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्रमा का पूजन करती हैं.
Karwa Chauth 2025: सुहागिन महिलाओं को पूरे साल करवा चौथ व्रत का बेसब्री से इंतजार करती हैं. इस कठिन व्रत को रखते हुए भी महिलाओं में आस्था, विश्वास और उल्लास बना रहता है. क्योंकि यह व्रत अखंड सौभाग्य की कामना और खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए रखा जाता है. इस दिन करवा माता के साथ ही माता पार्वती का भी पूजन किया जाता है. महिलाएं 16 श्रृंगार कर सजती—सवंरती हैं और अपने पति की लंबी उम्र व तरक्की के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. फिर रात्रि के समय चंद्रमा का पूजन करने के बाद व्रत का पारण करती हैं. आइए जानते हैं इस साल कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत?
करवा चौथ व्रत 2025 कब है?
हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल यह तिथि 9 अक्टूबर को रात 10 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगी और 10 अक्टूबर को रात 7 बजकर 37 मिनट पर समाप्त होगी. उदयातिथि के अनुसार इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाएगा.
पंचांग के अनुसार 10 अक्टूबर को पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 57 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 11 मिनट तक रहेगा. इस दिन चंद्रोदय रात को 8 बजकर 13 मिनट पर होगा. यह व्रत चंद्रमा की अर्घ्य देने के बाद ही पूर्ण होता है.
करवा चौथ व्रत का महत्व
हिंदू धर्म में करवा चौथ के व्रत का विशेष महत्व माना गया है. इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, बेहतर स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि की कामना से रखा जाता है. इस दिन भगवान गणेश, माता पार्वती और चंद्र देवता का पूजन किया जाता है. इस दिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं. कहते हैं कि करवा चौथ का व्रत रखने से माता गौरी प्रसन्न होती हैं और दांपत्य जीवन खुशहाल होता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.