Karwa Chauth 2025 Sargi Khane Ka Sahi Time Note The Shubh Muhurat To Eat Sargi
Karwa Chauth 2025: सरगी से होती है करवा चौथ के व्रत की शुरुआत...नोट करें सरगी खाने का शुभ मुहूर्त
Karwa Chauth 2025: कुछ जगहों पर करवा चौथ के दिन सास अपनी बहु को सरगी देती है और सुबह सरगी खाने के बाद ही व्रत की शुरुआत होती है. ऐसे में आइए जानते हैं सरगी खाने का शुभ मुहूर्त कब है?
Karwa Chauth 2025: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है और इस साल यह व्रत 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को रखा जाएगा. सुहागिन महिलाएं सालभर करवा चौथ का बेसब्री से इंतजार करती हैं क्योंकि यह व्रत पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि की कामना से रखा जाता है. इस दिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं और रात्रि के समय चंद्रमा को छलनी से देखकर अर्घ्य देती हैं, फिर व्रत का पारण करती हैं. करवा चौथ के दिन कई जगहों पर व्रत की शुरुआत सरगी के साथ की जाती है. यह सरगी सास अपनी बहु को देती है और यदि सास न हो तो ननद या घर की कोई बड़ी-बुजुर्ग भी सरगी दे सकती है. आइए जानते 10 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन सरगी खाने का शुभ मुहूर्त.
करवा चौथ पर सरगी का शुभ मुहूर्त
करवा चौथ के दिन सूर्योदय से पहले ब्रह्म मुहूर्त में सरगी ली जाती है. वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल करवा चौथ के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 40 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. सरगी खाने के लिए यह पवित्र व शुभ समय माना गया है. ध्यान रखें कि सरगी खाते समय मुख पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए और सरगी खाने से पहले नहा-धोकर नए कपड़े पहनने चाहिए.
करवा चौथ के दिन सास द्वार बहु को सरगी के रूप में सुहाग और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद दिया जाता है. सरगी की थाली में कपड़े, गहने और खाने-पीने का सामान होता है. इस सरगी का सेवन सूर्योदय से पहले किया जाता है और फिर व्रत की शुरुआत होती है. सरगी की थाली की कपड़ों के अलावा फल व मिठाई होते हैं. इसके साथ ही सूखे मेवे, दूध, जूस, मीठी मठरी और गुजिया होती हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.