Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के दिन सुहागिनें छन्नी से क्यों देखती हैं पति का चेहरा? जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

Karwa Chauth 2025: हिंदू धर्म में करवा चौथ के व्रत का विशेष महत्व माना गया है. इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और पति की लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना करती हैं.

Published date india.com Updated: October 3, 2025 6:14 PM IST
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के दिन सुहागिनें छन्नी से क्यों देखती हैं पति का चेहरा? जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

Karwa Chauth 2025: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है. जो कि सुहागिन महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण माना गया है. सुहागिनें यह व्रत पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन में खुशहाली की कामना से रखती हैं. इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर 2025 को रखा जाएगा. इस दिन चंद्रमा का पूजन किया जाता है और पूजन करते समय महिलाएं छन्नी में पति को मुख देखती हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर करवा चौथ के दिन म​हिलाएं छलनी में पति को चेहरा क्यों देखती हैं? आइए जानते हैं इसके पीछे छिपे धार्मिक व वैज्ञानिक कारण के बारे में.

छन्नी में क्यों देखती हैं पति का चेहरा

धर्म शास्त्रों के अनुसार करवा चौथ पर चंद्रमा को साक्षी मानकर निर्जला व्रत किया जाता है. व्रत खोलते समय महिलाएं छन्नी से चंद्रमा को देखकर फिर उस छन्नी से पति का मुख देखती हैं. धर्म शास्त्रों के मुताबिक ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि महिलाएं अपने पति को चंद्रमा जैसा उज्ज्वल, दीर्घायु और सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला मानती हैं.

Mangal Gochar 2025: अक्टूबर में बन रहा है रुचक राजयोग, जो बदल देगा कई राशियों की किस्मत…होगी पैसों की बारिश 7

करवा चौथ के दिन छन्नी से पति का चेहरा देखने का मतलब है कि जीवन में आने वाली कठिनाइयों और रुकावटों को पार कर पति-पत्नी के बीच पवित्र और सच्चा प्रेम हमेशा बना रहे. छन्नी के माध्यम से जीवन की नकारात्मकता और दुख छनकर दूर हो जाएं और जीवन में केवल खुशियों और समृद्धि बनी रहे.

छन्नी में मुख देखने के पीछे वैज्ञानिक कारण

करवा चौथ के दिन छन्नी से पति का चेहरा देखने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी छिपा हुआ है. छलनी से मुखन देखने पर आंखों पर तेज रोशनी नहीं लगती. खासकर चंद्रमा या दीपक की लौ को छन्नी से देखने पर आंखों पर कम असर पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.