Karwa Chauth 2025: मनचाहे जीवनसाथी की कामना से कुंवारी लड़कियां भी रखती हैं करवा चौथ का व्रत...लेकिन नियम होते हैं थोड़े अलग

Karwa Chauth 2025: आमतौर पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना से करवा चौथ का व्रत रखती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ जगहों पर कुंवारी कन्याएं भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं.

Published date india.com Published: October 6, 2025 6:43 PM IST
Karwa Chauth 2025: मनचाहे जीवनसाथी की कामना से कुंवारी लड़कियां भी रखती हैं करवा चौथ का व्रत...लेकिन नियम होते हैं थोड़े अलग

Karwa Chauth 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 10 अक्टूबर 2025 को है और इसलिए इस दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा. यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद ही खास होता है और इस दिन वे निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. वहीं कुछ जगहों पर करवा चौथ का व्रत केवल सुहागिनें ही नहीं, बल्कि कुंवारी लड़कियां भी रखती हैं. कुवांरी लड़कियां ये व्रत अच्छे व मनचाहे जीवनसाथी की कामना से रखती हैं. लेकिन कुंवारी लड़कियों के लिए करवा चौथ की पूजा के कुछ अलग नियम होते हैं जिनका पालन जरूर करना चाहिए.

अविवाहित लड़कियां रखती हैं व्रत

करवा चौथ का व्रत केवल सुहागिन महिलाएं ही नहीं, बल्कि अविवाहित लड़कियां भी रखती हैं. लेकिन सु​हागिन महिलाओं की तरह नहीं, बल्कि इनके लिए व्रत के नियम कुछ अलग होते हैं. सुहागिन महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत करती हैं, जबकि अविवाहित लड़कियों को इस दिन निर्जला व्रत नहीं करना चाहिए. अविवाहित लड़कियां इस दिन व्रत में फलाहार का सेवन कर सकती हैं.

क्या आप जानते हैं करवा चौथ का व्रत रखने से सुधरती है ग्रहों की दशा? सिर्फ पति की लंबी उम्र के लिए ही नहीं रखा जाता ये व्रत 7

चंद्रमा को न दें अर्घ्य

यदि कोई अविवाहित लड़की करवा चौथ का व्रत रख रही है तो इस बात का ध्यान रखे कि चंद्रमा को अर्घ्य नहीं देना चाहिए. बल्कि तारों को जल देकर व्रत का पारण करना चाहिए. चंद्रमा को अर्घ्य शादी के बाद ही दिया जाता है. करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं चंद्रमा को छलनी से देखकर अर्घ्य देती हैं और फिर व्रत खोलती हैं. यदि कोई अविवाहित लड़की चंद्रमा को देखकर व्रत खोलती है तो उसे पूजा के समय छलनी का उपयोग नहीं करना चाहिए.

इस बात का ध्यान रखें कि अविवाहित लड़कियों को करवा चौथ का व्रत रखते समय सुहागिन महिलाओं की तरह थाली घुमाने और करवा बदलने की रस्म नहीं करनी चाहिए. यह रस्म केवल शादीशुदा महिलाओं के लिए ही होती है और इसके लिए शादी तक का इंतजार करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.