Kharmas 2025 Date 15 Or 16 December When Is Kharmas Starting Know The Correct Date And Importance
Kharmas 2025 Date: 15 या 16 दिसंबर! कब शुरू हो रहा है खरमास? एक क्लिक में दूर करें सारा कंफ्यूजन
Kharmas 2025 Date: हिंदू धर्म में खरमास को अशुभ माना गया है और इस दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किया जाता. आइए जानते हैं इस बार कब शुरू हो रहा है खरमास?
Kharmas 2025 Date: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करते हैं तो इसे खरमास कहा जाता है. खरमास के दौरान किसी भी तरह का कोई शुभ कार्य जैसे शादी-विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, या मुंडन आदि नहीं किया जाता. क्योंकि खरमास को हिंदू धर्म में अशुभ माना गया है. इस बार भी दिसंबर के महीने में खरमास लगने वाला है और इसकी डेट को लेकर लोगों के बीच काफी कंफ्यूजन है. आइए जानते हैं दिसंबर में कब लगेगा खरमास?
खरमास 2025 कब होगा शुरू?
वैदिक पंचांग और ज्योतिषीय गणना के अनुसार 16 दिसंबर 2025 को सूर्य देव धनु राशि से मीन राशि में प्रवेश गोचर करेंगे और इसलिए 16 दिसंबर से खरमास शुरू होगा. इसके बाद सूर्य देव 14 जनवरी को मीन राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे और इसी के साथ खरमास का समापन होगा. ऐसे में खरमास 16 दिसंबर 2025 को शुरू होगा और 14 जनवरी 2026 को समाप्त होगा.
जब सूर्य गुरु की राशियों धनु और मीन में प्रवेश करते हैं तो उस अवधि को खरमास कहा जाता है और खरमास को हिंदू धर्म में अशुभ माना गया है. ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह यानि बृहस्पति को शुभ कार्यों का कारक माना गया है और जब सूर्य गुरु की राशि धनु में गोचर करते हैं तो सूर्य के तेज की वजह से गुरु का प्रभाव कम हो जाता है. ऐसे में यदि कोई शुभ कार्य किया जाए तो शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती. इसलिए खरमास के दौरान शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित माने गए हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.