Kharmas 2025: शादी में आ रही हैं रुकावटें तो खरमास में अपनाएं ये उपाय...लग जाएगी रिश्तों की लाइन

Kharmas 2025: हिंदू धर्म में खरमास को अशुभ महीना माना गया है और इस दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किया जाता. लेकिन खरमास में कुछ उपाय अपनाने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं.

Published date india.com Published: December 30, 2025 12:52 PM IST
Kharmas 2025: शादी में आ रही हैं रुकावटें तो खरमास में अपनाएं ये उपाय...लग जाएगी रिश्तों की लाइन

Kharmas 2025: सनातन धर्म में किसी भी शुभ या महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले मुहूर्त देखा जाता है क्योंकि शुभ मुहूर्त में किया गया कार्य ही शुभ फल प्रदान करता है. पंचांग के अनुसार साल के कुछ दिन व महीने ऐसे होते हैं जिन्हें अशुभ माना गया है और इस दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य करना वर्जित होता है. जब सूर्य गुरु बृहस्पति की राशि धनु या मीन में प्रवेश करते हैं तब खरमास शुरू होता है और खरमास को शुभ व मांगलिक कार्यों के लिए अशुभ माना गया है. लेकिन पूजा-पाठ व दान-पुण्य की दृष्टि से खरमास काफी महत्वपूर्ण होता है.

खरमास में क्या करें और क्या नहीं?

ज्योतिष वैदिक शास्त्र के अनुसार अभी खरमास चल रहा है जो कि 14 जरवरी को मकर संक्रांति के दिन समाप्त होगा. खरमास में कोई शुभ कार्य जैसे कि शादी, विवाह, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश या किसी नए बिजनेस की शुरुआत नहीं करनी चाहिए.

पूजा-पाठ, जप, तप व धार्मिक अनुष्ठान के लिए खरमास को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है. इसमें की गई पूजा का विशेष फल प्राप्त होता है. खरमास में सूर्य देव और गुरु ग्रह की पूजा करना लाभकारी मना गया है. खरमास में किए गए दान-पुण्य करने से भगवान ​का आशीर्वाद मिलता है और आत्मिक शुद्धि के लिए खरमास में पूजा-पाठ करना श्रेष्ठ माना गया है.

Chanakya Niti: रिश्तेदारों को गलती से भी नहीं बतानी चाहिए ये 5 बातें…अच्छी-खासी लाइफ में मचा देते हैं भसड़ 7

विवाह में आ रही बाधाएं दूर करने के उपाय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार खरमास में शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते. लेकिन यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में विवाह दोष है या लाख कोशिशों के बाद भी विवाह का योग नहीं बन पा रहा तो खरमास में कुछ उपाय अपनाने से विवाह के योग बनते हैं.

खरमास में रोजाना सूर्य देव का पूजन करें और उन्हें जल अर्पित करें. इसके अलावा भगवान विष्णु की पूजा भी करनी चाहिए. पूजा करते समय पीले रंग के वस्त्र धारण करना शुभ होता है. पूजा में पीले फूल का उपयोग करना चाहिए और पीली वस्तुओं का दान करने से विशेष फल प्राप्त होता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

यदि किसी व्यक्ति के विवाह में बाधाएं आ रही हैं तो खरमास में रोजाना ‘ॐ श्रीं ह्रीं पूर्ण गृहस्थ सुख सिद्धये ह्रीं श्रीं ॐ नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और शादी के योग बनने लगते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.