By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Faith Hindi
- Know The Vastu Tips For Tulsi Plant And How It Help Your Home And Life
Vastu Tip For Tulsi: आपके घर में आने वाली हर मुसीबत का संकेत देती हैं तुलसी, जानें इससे जुड़ी रोचक बातें
परिवार की आर्थिक स्थिति के लिये भी शुभ मानी जाती हैं तुलसी, लगाने से पहले जरूर जान लें ये बातें
तुलसी का पौधा लगभग हर घर में होता है इसे लगाना लोग शुभ मानते हैं, हर दिन इनकी पूजा होती है और इनपर जल चढ़ाया जाता है. तुलसी के पौधे को लक्ष्मी का रूप बताया गया है, यानि जहां पर तुलसी होती है वहां लक्ष्मी जी का आगमन होता ही है. कहते हैं की तुलसी का पौधा लगाने से निगेटवि ऊर्जा घर से दूर रहती है औऱ घऱ पर शांति का माहौल बना रहता है.
तुलसी का पौधा आने वाली विपत्ति के बारे में भी आपके जानकारी देता है, साथ ही ये परिवार की आर्थिक स्थिति के लिए भी शुभ माना जाता है. वास्तु के अनुसार घर में तुलसी के पौधे के लिये उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए. इन दिशाओं में तुलसी का पौधा लगाना घर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करने वाला होता है. तो चलिए जानते हैं आखिर तुलसी को घर पर रखने से कितने फायदे हो सकते हैं.
इस दिन नहीं चढ़ाएं जल
लोग वैसे तो हर दिन तुलसी जी को चल चढ़ाते हैं लेकिन शास्त्रों में माना गया है की रविवार, एकादशी और सूर्य व चंद्र ग्रहण के समय तुलसी को जल नहीं चढ़ाना चाहिए. इसके साथ ही इस दिन तुलसी के पत्तों को भी नहीं तोड़ना चाहिए. रविवार के दिन आप जल की बजाय दूध चढ़ा सकते हैं और साथ ही घी का दिपक जलाएं, ऐसा करने से हमेशा लक्ष्मी जी का वास रहेगा. ध्यान रहे घर पर कभी भी सूखा हुआ तुलीस का पौधा ना लगाएं.
विष्णु जी को चढ़ाई जाती है तुलसी
विष्णु जी की हर पूजा में तुलसी जी का खास महत्व होता है. हालांकि इनकी पूजा में अक्षत, यानी चावल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. इसके साथ ही इनकी पूजा में सिरस, धतूरा, कुरैया, सेमल, अकौवा और अमलतास के फूलों का उपयोग नहीं किया जाता.
वास्तु दोष से छुटकारा
तुलसी को रसोई के पास लगाने से कई सारे फायदे होंते हैं, ऐसा कहत हैं कि इससे पारिवारिक कलह कम होते हैं. इसके साथ ही घर में वास्तु दोष को दूर करने के लिए तुलसी के पौधे को अग्नि कोण यानि की दक्षिण-पूर्व से लेकर उत्तर पश्चिन तक के सिसी भी खाली जगह पर लगाएं.
इन चीजों के लिए लें तुलसी का सहारा
अगर आपके लड़की की शादी में देरी हो रही है तो ऐसे में तुलसी को अग्नि कोण में रखकर अपने बेटी से रोज उसमें जल अर्पण करें फल जल्द मिलेगी. इसके अलावा अगर बिजनेस नहीं सही चल रहा है तो ऐसे में तुलसी जी को दक्षिण-पश्चिम में रखें और हर शुक्रवार को सुबह कच्चा दूध चढ़ाएं साथ ही मिठाई का भोग लगाएं.
तुलसी देती है हर मुसीबत का संकेत
तुलसी आपके बुरी चीजों से पहले ही सर्तकर कर देंती हैं. शास्त्रों में कहा गया है कि जब भी कोई मुसीबत आने वाली होती है तो तुलसी चली जाती है, क्योंकि दरिद्ता,अशांति या क्लेश के बीच में उनका निवास नहीं होता है. अगर आपको घर में सब सही चल रहा है तो तुलसी जी की हरियाली सदैव बनी रहेगी और पौधा कभी नहीं सूखेगा.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें