Kumbh Sankranti 2026: कुंभ संक्रांति के दिन गलती से भी नहीं करने चाहिए ये काम! जानिए इस दिन पूजा के नियम

Kumbh Sankranti 2026: जब सूर्य एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे संक्रांति कहा जाता है और संक्रांति के दौरान कुछ कामों को करना बेहद ही अशुभ माना जाता है.

Published date india.com Published: February 10, 2026 1:31 PM IST
Kumbh Sankranti 2026: कुंभ संक्रांति के दिन गलती से भी नहीं करने चाहिए ये काम! जानिए इस दिन पूजा के नियम

Kumbh Sankranti 2026: हिंदू धर्म में संक्रांति को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है और संक्रांति के दौरान सूर्य देव की उपासना करना फलदायी होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तब संक्रांति आती है. अब सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं जिसे कुंभ संक्रांति कहा जाता है. इस दौरान पवित्र नदियों में स्नान करना व दान करना शुभ माना गया है. आइए जानते हैं कब है कुंभ संक्रांति और इस दौरान कौन-से काम करना अशुभ माना जाता है?

कुंभ संक्रांति 2026 कब है?

सूर्य देव समय-समय पर सभी 12 राशियों में गोचर करते हैं और इसे संक्रांति कहा जाता है. इस बार 13 फरवरी 2026 को सुबह 4 बजकर 4 मिनट पर सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और 14 मार्च तक यहीं रहेंगे. कुंभ राशि में सूर्य का प्रवेश करना कुंभ संक्रांति कहलाता है. बता दें कि कुंभ संक्रांति फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन पड़ रही है.

Holi 2026: होली पर बन रहा है ग्रहों का अद्भुत संयोग, शुक्र-शनि की युति से बदलेगी इन 6 राशियों की किस्मत 0

कुंभ संक्रां​ति के दिन ना करें ये काम

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार संक्रांति के दौरान ऊर्जा में काफी बदलाव आता है और इसी बदलाव की वजह से कुछ कामों को करना वर्जित माना जाता है. कहते हैं कि इन कामों को करने से शुभ की बजाय अशुभ फल मिलते हैं. आइए जानते हैं कुंभ संक्रांति के दिन कौन-से काम नहीं करने चाहिए.

  • कुंभ संक्रांति के दिन मांस, मदिर, प्याज और लहसुन जैसे तामसिक भोजन का सेवन करना वर्जित माना गया है. कहते हैं कि ऐसा करने से पुण्य फल पाप में बदल जाते हैं.
  • संक्रांति के दिन समय व ऊर्जा में बदलाव होता है और इस दौरान कोई भी नया काम या व्यापार शुरू करना अशुभ माना गया है.
  • संक्रांति के दिन किसी का भी अपमान नहीं करना चाहिए और घर में लड़ाई-झगड़े व कलह से बचना चाहिए. क्योंंकि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है.
  • संक्रांति के दिन देर तक सोना भी अशुभ माना गया है. इस दिन देर तक सोने से कुंडली में मौजूद सूर्य ग्रह की स्थिति कमजोर हेाती है.

कुंभ संक्रांति के दिन इन नियमों का रखें ध्यान

कुंभ संक्रांति के दिन ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र नदी में स्नान करना शुभ होता है और इस दिन स्नान के बाद ही भोजन का सेवन किया जाता है. यदि पवित्र नदी में स्नान नहीं कर पाएं तो घर में नहाते समय पानी में थोड़ा सा गंगाजल जरूर मिलाएं. इस दिन दरवाजे पर आने वाले किसी भिखारी या जरूरतमंद को बिना दान के न जाने दें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.