Lal Kitab के इन 20 उपायों में छिपा है हर परेशानी का हल, चुटकियों में बदल सकती है जिंदगी

Lal Kitab Ke Upay: अगर आप जीवन में चल रही समस्यों से परेशान हैं तो लाल किताब में दिए गए उपाय आपके काम आ सकते हैं. ये उपाय सुख-समृद्धि और खुशहाली ला सकते हैं.

Published date india.com Published: December 6, 2023 4:54 PM IST
Lal Kitab के इन 20 उपायों में छिपा है हर परेशानी का हल, चुटकियों में बदल सकती है जिंदगी

Lal Kitab Ke Upay: ज्योतिर्विद्या और मौलिक सिद्धांतों पर आधारित लाल किताब के बारे में अधिकतर लोगों ने सुना होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस किताब में आपको कई ऐसे उपाय मिलेंगे जो कि धन-दौलत, सुख-समृद्धि और रोगों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं? जी, हां लाल किताब के जरिए आप कई प्रकार की परेशानियों से चुटकियों में छुटकारा पा सकते हैं. इस आर्टिकल के जरिए हम आपको लाल किताब के ऐसे 20 उपाय बताने जा रहे हैं तो बेहद ही लाभकारी ​माने जाते हैं.

लाल किताब के 20 उपाय

  1. लाल किताब के अनुसार रोजाना नियमानुसार खाना बनाते समय सबसे पहली रोटी गाय के लिए बनानी चाहिए.
  2. यदि आप धन संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो चांदी का छोटा सा चौकोर टुकड़ा हमेशा अपने पास रखें. आप चाहें तो इसे अपनी तिजोरी में भी रख सकते हैं.
  3. रोजाना कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए. यदि काले कुत्ते को रोटी खिलाएंगे तो अधिक लाभकारी होगा. ऐसा करने से शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं.
  4. अपने घर में हमेशा देसी गुड़ रखें. साथ ही समय-समय पर उसे खाएं और परिवारजनों को भी खाने के लिए दें.
  5. पीपल, बरगद, नीम और केले की जड़ में नित्य जल चढ़ाना चाहिए.
  6. चींटी, पक्षी, गाय, कुत्ता, कौवा, आदि प्राणियों के लिए अन्न-जल की व्यवस्था करनी चाहिए.
  7. घर में किसी मिट्टी के बर्तन में शहद भर कर उसे ढंक कर रखना चाहिए.
  8. पानी पीने के लिए चांदी या तांबे के गिलास का इस्तेमाल करना उत्तम माना गया है.
  9. बहते पानी में रेवड़ियां और बताशे बहा दें. ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता है.
  10. बुधवार के दिन कन्याओं को हरे वस्त्र या हरी चूड़ियों का दान करें.
  11. तांबे के लोटे में जल भरकर उसे सिरहाने रखकर सोएं. अगले दिन सुबह उसे बाहर फेंक दें.
  12. नियमित तौर पर हनुमान मंदिर में जाएं और हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें. हनुमान जी को चोला चढ़ाना भी लाभकारी होता है.
  13. वास्तुदोष मिटाने के लिए कपूर का इस्तेमाल करें. अगर सीढ़ियां, टॉयलेट या द्वार, कहीं भी वास्तु दोष हो या वे गलत दिशा में निर्मित हों तो वहां पर 1-1 कपूर की बट्टी रख देनी चाहिए.
  14. माथे पर चंदन या केसर का तिलक लगाना घर से यदि घर से बाहर निकलते हैं तो कार्यों में सफलता मिलती है.
  15. तांबे का पुराना गोल सिक्का लें. इसमें छेद करके उसे लाल या सफेद धागे में गले में पहनें. बच्चों को भी पहना सकते हैं.
  16. सोते समय सिर पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए. दक्षिण की ओर सिर करके न सोएं.
  17. यदि संभव हो तो सफेद, काला या दोरंगी कंबल गरीबों को दान करना चाहिए.
  18. शिक्षक या मंदिर के पुजारी को पीला वस्त्र, धार्मिक पुस्तक, पीले खाद्य पदार्थ दान करना उत्तम होता है.
  19. घर में सुबह-शाम कपूर जलाएं. इससे सदैव सुगंधित रहता है और नकारात्मकता घर में प्रवेश नहीं करती.
  20. पानी वाला नारियल लें. इसे अपने व परिवारजनों के सदस्यों के ऊपर से 21 बार वार दें. फिर पानी में बहा दें या जला दें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इन्हें अपनाने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.