Last Sawan Somwar 2025 Do Not Forget These Mistakes Otherwise You Will Not Get The Blessing Of Lord Shiv
आज है सावन का आखिरी सोमवार, भूलकर भी न करें ये गलतियां...वरना नहीं मिलेगा सावन की पूजा का फल
Last Sawan Somwar 2025: आज यानि 4 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार है और इस दिन व्रत रखने के साथ ही शिवलिंग का जलाभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं.
Last Sawan Somwar 2025: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है और भोलेनाथ के भक्त पूरे सावन में उनका पूजन करते हैं. कहते हैं कि यदि सावन में शिवजी को प्रसन्न कर दिया जाए तो वह अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. सावन में आने वाला प्रत्येक सोमवार बहुत ही खास होता है और आज यानि 4 अगस्त को सावन के आखिरी सोमवार का व्रत है. ऐसे में यदि आप सावन में की गई पूजा का फल पाना चाहते हैं तो आज विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक करें. इस दिन कुछ गलतियां भूलकर भी न करें. ऐसा करने से पूरे सावन की पूजा का फल निष्फल हो सकता है.
सावन सोमवार के दिन न करें ये गलती
आज सावन का आखिरी सोमवार है और इस दिन भगवान शिव की पूजा करते समय भूलकर भी काले, नीले या ग्रे कलर के कपड़े न पहनें. इस दिन सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनना शुभ माना गया है.
सावन सोमवार के दिन मन की शुद्धता का विशेष ध्यान रखें. इस दिन किसी का दिल न दुखाएं और न ही किसी प्रकार का झूठ बोलें. ध्यान रखें कि इस दिन अपने भीतर नकारात्मकता को प्रवेश न करने दें.
सावन सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करते समय शिवलिंग पर सिंदूर, हल्दी, तुलसी या केतकी का फूल गलती से भी अर्पित न करें. ऐसा करने से भोलेनाथ नाराज होते हैं. ये सभी चीजें शिवलिंग पर वर्जित मानी गई हैं.
आमतौर पर पूजा-पाठ में शिवलिंग का उपयोग किया जाता है. लेकिन भगवान शिव की पूजा में शिवलिंग का इस्तेमाल वर्जित माना गया है. इसलिए शिवलिंग पर शंख से जल अर्पित न करें.
सावन सोमवार के दिन सात्विक विचार और सात्विक भोजन ही ग्रहण करना चाहिए. इस दिन गलती से भी घर में तामसिक चीजें नहीं लानी चाहिए और न ही इनका सेवन करना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.