शुक्रवार के दिन मां संतोषी की पूजा कर उन्हें प्रसन्न किया जाता है. मां संतोषी का आशीर्वाद प्राप्त हो जाए तो व्यक्ति सारी तकलीफों से दूर हो सकता है. साथ ही ऐसी मान्यता है कि मां संतोषी की पूजा (Maa Santoshi) से इंसान धनी तेजस्वी और तरक्की पाता है. ऐसे में बता दें कि शुक्रवार के दिन यदि कुछ उपाय और उनकी आरती की जाए तो माता को प्रसन्न किया जा सकता है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि शुक्रवार के दिन आप कौन से उपाय और मां संतोषी की कौन सी आरती (Maa Santoshi ki Aarti) पढ़ सकते हैं. पढ़ते हैं आगे…
मां संतोषी को प्रसन्न करने के उपाय
शुक्रवार के दिन शाम के समय जब आप माता संतोषी की पूजा करें तो उनके पास इत्र जरूर रखें. माता इत्र से बेहद खुश होती हैं. खास करके गुलाब का इत्र जीवन में खुशियां ला सकता है.
शुक्रवार के दिन आप गौ माता को रोटी जरूर खिलाएं. ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव आप पर बनी रहती है.
शुक्रवार के दिन शाम को तुलसी के पौधे की पूजा जरूर करनी चाहिए.
मां संतोषी की आरती
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ।
अपने सेवक जन की,
सुख सम्पति दाता ॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥
सुन्दर चीर सुनहरी,
मां धारण कीन्हो ।
हीरा पन्ना दमके,
तन श्रृंगार लीन्हो ॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥
गेरू लाल छटा छबि,
बदन कमल सोहे ।
मंद हंसत करुणामयी,
त्रिभुवन जन मोहे ॥
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.