Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन करें ये 5 उपाय, दूर होगी पैसों की कमी और नौकरी में मिलेगी तरक्की

Maha Shivratri 2025: इस साल 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए भक्त विधि-विधान से उनका पूजन करते हैं.

Published date india.com Updated: February 19, 2025 8:47 AM IST
Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन करें ये 5 उपाय, दूर होगी पैसों की कमी और नौकरी में मिलेगी तरक्की

Maha Shivratri 2025: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व खास व महत्वपूर्ण माना गया है और इसे बहुत ही धूमधा के साथ मनाया जाता है. इस दिन भक्त शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं और उपवास रखते हैं. कहते हैं कि यदि विधि-विधान से महाशिवरात्रि का व्रत व पूजन किया जाए तो जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर होती हैं और भोलेनाथ हमेशा अपनी कृपा बनाए रखते हैं. इसके अलावा यदि व्यक्ति करियर, विवाह, संतान प्राप्ति या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा है तो उसे महाशिवरात्रि के दिन कुछ उपाय जरूर अपनाने चाहिए.

नौकरी में तरक्की के उपाय

यदि आप नौकरी के क्षेत्र में तरक्की पाना चाहते हैं तो महाशिरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाने के बाद अक्षत अर्पित करें. इसके अलावा महाशिवरात्रि की शाम को बिल्वपत्र वृक्ष के पास देसी घी का दीपक जलाएं. ऐसा करने से तरक्की के रास्ते खुलेंगे.

Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन घर लेकर आएं ये 5 चीजें, भगवान शिव प्रसन्न होकर बरसाएंगे कृपा 8

शादी के लिए उपाय

महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर गाय के दूध से रुद्राभिषेक करें. इसके बाद श्री रामचरितमानस में वर्णित शिव पार्वती विवाह का पाठ करें. महाशिवरात्रि के दिन घर के मंदिर में शिव के नाम का अखंड दीपक जलाएं और व्रत रखें. इसके अलावा 108 बेलपत्र पर राम राम लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और मन में विवाह की मनोकामना पूरी होने की बात कहें.

बेहतर स्वास्थ्य का उपाय

अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार है तो उसे महाशिवरात्रि के दिन दूध में कच्चे चावल और धागे वाली मिश्री मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करनी चाहिए. साथ ही ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें और भोलेनाथ से बेहतर स्वास्थ्य की कामना करें.

धन प्राप्ति का उपाय

महाशिवरात्रि के दिन पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें और 11 बेलपत्र अर्पित करें. इसके साथ ही फूल चढ़ाएं. फिर रात के समय शिवलिंग पर चढ़ाए फूल में से एक फूल अपनी तिजोरी में रख दें. ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

संतान प्राप्ति का उपाय

यदि आप संतान प्राप्ति की कामना रखते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन दूध में मिश्री और घी मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें. इसके बाद रात्रि के समय भगवान शिव को खीर का भोग लगाएं और उसे प्रसाद के तौर पर स्वंय ग्रहण करें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.