Maha Shivratri Ke Upay: वास्तु दोष से छुटकारा दिलाएंगे महाशिवरात्रि के ये खास उपाय, मिलेगी तरक्की

Maha Shivratri Ke Upay: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है. साथ ही इस दिन कुछ उपाय अपनाने से घर के वास्तु दोष को भी दूर किया जा सकता है.

Published date india.com Published: February 20, 2025 5:40 AM IST
Maha Shivratri Ke Upay: वास्तु दोष से छुटकारा दिलाएंगे महाशिवरात्रि के ये खास उपाय, मिलेगी तरक्की

Maha Shivratri Ke Upay: सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही खास होता है और शिवभक्त इसे बहुत धूमधाम से मनाते हैं. हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि का पर्व आता है जो कि वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल 26 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा. इस दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करना और रुद्राभिषेक करना बहुत ही शुभ माना जाता है.

​महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. इसलिए भोलेनाथ प्रसन्न मुद्रा में होते हैं और ऐसे में यदि उनसे कुछ मांगा जाए तो वह कभी अपने भक्तों को निराश नहीं करते. इसके अलावा यदि घर में वास्तु दोष लगा है तो उससे छुटकारा पाने के लिए महाशिवरात्रि का दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है. इस​ दिन कुछ उपाय अपनाने से वास्तु दोष दूर होता है.

Swapna Shastra: सपने में दिखाई दें ये चीजें तो समझ जाइए शुरू होने वाले हैं आपके अच्छे दिन 7

वास्तु दोष के उपाय

  • घर में सुख-शांति के लिए शिवलिंग पर अभिषेक करने के उपरान्त जलहरी के जल को घर लाकर उससे ‘ॐ नमः शिवाय करालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नमः शिवाय’ ये मंत्र जपते हुए पूरे भवन में छिड़काव करना चाहिए.
  • वास्तु दोष की वजह घर में कलेश, रोग और कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वास्तु दोष से छुटकारा पाने के लिए घर के उत्तर-पूर्व या ब्रह्म स्थान में रुद्राभिषेक करना शुभ माना जाता है.
  • घर में वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर की पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में बिल्व का पेड़ लगाएं और उसे जल दें साथ ही शाम के समय इसके नीचे घी का दीपक जलाएं.
  • घर की उत्तर पूर्व दिशा में शिव परिवार की तस्वीर लगाना काफी शुभ माना जाता है. इससे वास्तु दोष दूर होता है और घर में सुख—समृद्धि आती है.
  • घर के कलेश दूर करने के लिए भगवान शिव मां पार्वती, बेटे गणेश और कार्तिकेय की तस्वीर लगाएं. इससे घर के बच्चे आज्ञाकारी होते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.