Mahashivratri 2026 Divine Signs Of Shiva Blessings On Mahashivratri Night
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर दिखें ये 7 संकेत, तो जान लीजिए शिव हैं आपके साथ!
शिव पुराण के अनुसार महाशिवरात्रि ध्यान और जागरण की रात्रि मानी गई है, जब मन सबसे अधिक एकाग्र अवस्था में होता है. गरुड़ पुराण के स्वप्न अध्याय में उल्लेख मिलता है कि विशेष धार्मिक तिथियों पर देखे गए संकेत, आंतरिक चेतना से जुड़े होते हैं.
Mahashivratri Signs: महाशिवरात्रि का दिन शिव भक्तों के लिए केवल व्रत-उपवास या जागरण की रात नहीं है, बल्कि शास्त्रों में इसे आत्मिक चेतना और शिव-शक्ति के जागरण का विशेष समय बताया गया है.
मान्यता है कि इस रात ब्रह्मांडीय ऊर्जा सबसे अधिक सक्रिय होती है, इसलिए जो संकेत, सपने या अनुभव मिलते हैं, उन्हें साधारण नहीं माना जाता. स्वप्नशास्त्र और शिव साधक दोनों कहते हैं कि महाशिवरात्रि पर मिले संकेत शिव कृपा का संदेश हो सकते हैं.
सपने में सांप दिखाई देना
स्वप्नशास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि की रात सपने में या असलियत में सांप दिखना नाग तत्व और शिव तत्व के सक्रिय होने का संकेत माना जाता है. यदि सांप शांत हो या डर का भाव न हो, तो यह शुभ माना जाता है. शास्त्रों में नाग को शक्ति, संरक्षण और कुंडलिनी ऊर्जा का प्रतीक बताया गया है, इसलिए ऐसा सपना शिव की उपस्थिति का संकेत समझा जाता है.
शिवलिंग, त्रिशूल या डमरू दिखना
इस पावन रात सपने में शिवलिंग, त्रिशूल या डमरू का दिखना अत्यंत शुभ संकेत माना गया है. मान्यताओं के अनुसार, इन चीजों का सपना आना रुके हुए कार्यों के पूरे होने, भय से मुक्ति और सही दिशा मिलने का संकेत देता है. इसे शिव दर्शन से जुड़ा स्वप्न कहा जाता है.
बिना कारण मन का शांत और स्थिर हो जाना
अगर महाशिवरात्रि की रात अचानक मन हल्का, शांत और स्थिर महसूस हो, तो शास्त्रों के अनुसार यह शिव तत्व के प्रभाव का संकेत है. माना जाता है कि इस समय मन स्वतः ध्यान की अवस्था में प्रवेश कर जाता है.
मन में “ॐ नमः शिवाय” का अपने आप गूंजना
बिना किसी प्रयास के अगर यह मंत्र बार-बार मन में आने लगे, तो शास्त्र कहते है कि मंत्र स्वयं प्रकट हो रहा है इसे शिव से जुड़ने का सूक्ष्म लेकिन शक्तिशाली संकेत माना जाता है.
Add India.com as a Preferred Source
रुद्राक्ष, बेलपत्र या गंगाजल का दिखना
महाशिवरात्रि पर सपने में रुद्राक्ष, बेलपत्र या जल दिखाई देना कर्म शुद्धि और शिव अनुग्रह का प्रतीक माना गया है. ये तीनों वस्तुएं सीधे शिव तत्व से जुड़ी मानी जाती हैं.
नींद टूटना लेकिन शरीर में थकान न होना
अगर इस रात नींद बार-बार टूटे, लेकिन शरीर भारी न लगे, तो इसे शास्त्रों में चेतना के जागरण का संकेत कहा गया है. यही कारण है कि महाशिवरात्रि पर जागरण की परंपरा है.
बिना दुख के भावुकता या आंखों में आंसू
बिना किसी कारण भावुकता आ जाना या आंखों में जल भर आना हृदय शुद्धि और आंतरिक बोझ के उतरने का संकेत माना जाता है. शास्त्र में इसे भी शिव कृपा का रूप माना जाता हैं.
शास्त्रों के अनुसार, महाशिवरात्रि पर मिलने वाले ये संकेत डराने के लिए नहीं, बल्कि जगाने के लिए होते हैं. मान्यता है कि जब ऐसे संकेत मिलें, तो समझिए शिव आपके साथ हैं.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल जनरुचि की जानकारी देना है. कृपया किसी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें. इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए India.com उत्तरदायी नहीं है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.