
Renu Yadav
रेनू यादव, India.Com हिंदी में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्हें टेक्नोलॉजी, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ व अन्य विषयों ... और पढ़ें
Maha Shivratri Vrat Niyam During Periods: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण व शुभ माना गया है. यह व्रत हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन रखा जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 26 फरवरी 2025, बुधवार को रखा जाएगा. इस दिन भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखा जाता है और विधि-विधान से उनका पूजन किया जाता है. लेकिन यदि महिलाओं को महाशिवरात्रि के दौरान पीरियड्स आ जाएं तो ऐसे में क्या करना चाहिए? जानिए पीरियड्स के दौरान महाशिवरात्रि व्रत के क्या नियम हैं?
अगर महाशिवरात्रि व्रत के दौरान किसी महिला को पीरियड्स आ जाए तो व्रत को बीच में नहीं छोड़ना चाहिए. लेकिन व्रत शुरू होने से पहले ही पीरियड्स आ जाए तो व्रत नहीं रखना चाहिए. क्योंकि पीरियड्स के दौरान पूजा-पाठ करना वर्जित माना गया है. इसलिए केवल मन ही मन भगवान शिव के नाम का जाप करें.
महाशिवरात्रि व्रत के दौरान अगर पीरियड्स आ जाएं और फिर भी उपवास रखना चाहते हैं तो उपवास रखें. लेकिन प्रत्यक्ष रूप से पूजा में शामिल नहीं होना चाहिए. इसकी बजाय बेहतर होगा कि अपनी जगह किसी और से पूजा करा लें. क्योंकि पीरियड्स में पूजा की सामग्री को स्पर्श नहीं किया जाता.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.