Makar Sankranti 2020: मकर संक्रांति 2020 इस बार 15 जनवरी बुधवार को पड़ रही है. मकर संक्रांति के दिन से सूर्य उत्तरायण होंगे. शास्त्रों में उत्तरायण देवताओं का दिन और दक्षिणायन देवताओं की रात मानी जाती है. इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है. शास्त्रों के मुतबिक मकर संक्रांति के दिन दिया गया दान इस जन्म के साथ-साथ अगले जन्म में करोड़ों गुना होकर मिलता है. वैसे तो इस दिन खिचड़ी, तिल, गुड़, चावल, नीबू, मूली, उड़द, दाल व पैसे का दान करना चाहिए. मकर संक्रांति के दिन ये वो चीजें हैं जो हर कोई दान करता है. इस दिन राशि के अनुसार दान करने से दान और भी पुण्यकारी हो जाता है. तो आईए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन राशि के अनुरूप आपको क्या दान करना चाहिए:- Also Read - Ganga Sagar Mela 2021: मकर संक्रांति पर पवित्र स्नान के साथ गंगासागर मेला शुरू
Also Read - Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति पर अनोखी कला, बनाए सोने-चांदी की पतंग, मांझा
मेष राशि
इस राशि के जातक मकर संक्रांति के पवित्र दिन तिल, गुड़ और मच्छरदानी का दान दें. इससे कार्यो में श्रेष्ठ सफलता मिलेगी, संतान संस्कारी होगी. साथ ही इस दिन गाय को गुड़ की दो भेली अवश्य खिलाएं. Also Read - राजस्थान: मंकर संक्राति पर इस बार कोरोना के कारण नहीं होगा बहुचर्चित काइट फेस्टिवल

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक को मकर संक्रांति के दिन चाँदी, ऊनी वस्त्र एवं सफ़ेद तिल का दान करना शुभ रहेगा. इससे कार्यो में अस्थिरता दूर होंगी, महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू हो सकती है. वृषभ राशि वाले इस दिन गाय को पके मीठे चावल अवश्य ही खिलाएं. बड़ी जवाबदारी मिलने और महत्वपूर्ण योजनाएं प्रारंभ होने के योग बनेंगे.

मिथुन राशि
इस राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन मूंग की दाल की खिचड़ी, तिल एवं मच्छरदानी का दान करें. गाय को हरा चारा खिलाएं, इससे धन लाभ के योग बनेंगे.

कर्क राशि
इस राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन तिल, साबूदाना, सफ़ेद ऊन और चाँदी का दान करें. इससे घर में प्रेम, सुख- शान्ति आएगी. कर्क राशि वाले इस दिन गाय को चावल में दूध और चीनी मिलाकर अवश्य ही खिलाएं.

सिंह राशि
सिंह राशि के जातक को मकर संक्रांति के दिन माणिक, कमल का फूल, कंबल, गुड़, लाल चंदन, लाल-वस्त्र, तांबा, केसर, स्वर्ण और मच्छरदानी अपनी क्षमतानुसार दान करना लाभकारी होगा.

कन्या राशि
कन्या राशि वाले मकर संक्रांति के दिन तिल, (पीला, हरा और गुलाबी रंग का) कंबल, तेल, उड़द दाल, मूंग की दाल की खिचड़ी का दान करें. इससे लोगों को शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी, आकस्मिक धन लाभ होगा. मकर संक्रांति के दिन गाय को हरा चारा एवं भीगी हरी मूंग भी अवश्य ही खिलाएं.

तुला राशि
इस राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन चावल, चीनी, सफेद तिल, तेल, रुई, वस्त्र, राई दान करें. इससे व्यापार में श्रेष्ठ लाभ मिलेगा, आय के नए स्रोत्र खुलेंगे. तुला राशि वाले इस दिन गाय को पके हुए चावल भी अवश्य ही खिलाएं.

वृश्चिक राशि
इस राशि वाले जातक मकर संक्रांति के दिन गुड़, लाल वस्त्र, खिचड़ी, तिल एवं लाल कंबल, साबूदाने और ऊन का दान करें. इससे कार्यो में श्रेष्ठ लाभ और यश की प्राप्ति होगी. वृश्चिक राशि वाले इस दिन गाय को गुड़ भी अवश्य ही खिलाएं.

धनु राशि
इस राशि के जातक मकर संक्रांति पर तिल, गुड़, चने की दाल एवं यदि सामर्थ्य हो तो सोने की कोई भी वस्तु का दान करें. इससे जीवन में मनचाही सफलता और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी. धनु राशि वाले मकर संक्रांति के दिन गाय को भीगी चने की दाल, कम से कम दो केले अवश्य ही खिलाएं.

मकर राशि
सूर्य के मकर राशि में प्रवेश से इसदिन मकर राशि के जातकों पर भगवान भास्कर की अत्यंत कृपा बनी रहती है. मकर राशि वाले इस दिन कड़वे तेल, तिल, काळा या नीला कंबल, उड़द की खिचड़ी और पुस्तक का दान करें. इससे शत्रु परास्त होंगे, मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. मकर राशि वाले मकर संक्रांति के दिन काली गाय को उड़द की खिचड़ी या भीगी उड़द की दाल अवश्य खिलाएं.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के सभी जातक इस दिन काले तिल, उड़द की खिचड़ी, तेल, साबुन, नीले वस्त्र वा कंघी का दान करें. इससे मुक़दमे राजद्वार में सफलता मिलेगी, बल-साहस की प्राप्ति होगी, आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. कुंभ राशि वाले मकर संक्रांति के दिन काली गाय को उड़द की खिचड़ी, भीगी उड़द की दाल खिलाएं.

मीन राशि
मीन राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन तिल, चने की दाल, गुड़, साबूदाना, कंबल, मच्छरदानी वा यदि संभव को तो स्वर्ण का दान करें. इससे सुख-समृद्धि, यश की प्राप्ति होगी, राजद्वार से सम्मान मिलेगा. मीन राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन गाय को भीगी चने की दाल, घी से चुपड़ी दो रोटी पर गुड़ रखकर अवश्य ही खिलाएं.
धर्म की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.