Makar Sankranti 2025: मकर सं​क्रांति के दिन राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, बनेंगे बिगड़े काम

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान करने के साथ ही दान करना भी पुण्य कर्म माना गया है. इससे जीवन में आ रही कई मुश्किलें दूर होती हैं.

Published date india.com Published: January 14, 2025 7:00 AM IST
Makar Sankranti 2025: मकर सं​क्रांति के दिन राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, बनेंगे बिगड़े काम

Makar Sankranti 2025: नए साल में सबसे पहले आने वाला त्योहार मकर संक्रांति होता है और हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व माना गया है. इस दिन भगवान सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं और इसलिए इसे मकर संक्रांति कहा जाता है. भारत में मकर संक्रांति को अलग-अलग नाम से जाना जाता है. तमिलनाडु में इसे पोंगल नाम से मनाया जाता है. वहीं, कर्नाटक,केरल, आंध्र प्रदेश में इसे सिर्फ संक्रांति के नाम से मनाया जाता है. इस साल मकर संक्रांति का पर्व आज यानि 14 जनवरी 2025 को मनाया जा रहा है.

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी दान करने का विशेष महत्व होता है. इसके साथ ही अलग-अलग राज्यों में इस दिन कई तरह की चीजें दान की जाती है. आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन किन चीजों को दान करना शुभ माना जाता है-

इन चीजों का करें दान

  • मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी दान करने से घर में सुख और शांति आती है.
  • इस दिन गुड़ और तिल दान करने से कुंडली में सूर्य और शनि की स्थिति ठीक होती है.
  • जिन लोगों पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव होता है. उन्हें इस दिन तांबे के बर्तन में काले जिल को भरकर किसी गरीब को दान करना चाहिए.
  • अगर किसी व्यक्ति का बुरा समय चल रहा है तो उसे मकर संक्रांति के दिन नमक का दान करना चाहिए.
  • मकर संक्रांति के दिन घी का दान करना अच्छा माना जाता है इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.
  • मकर संक्रांति के दिन अनाज दान करने से मां अन्नपूर्णा का खास आशीर्वाद मिलता है.

Vastu Tips: घर हो या ऑफिस, इस दिशा में रखें कंप्यूटर, सफलता चूमेगी कदम 6

राशि के अनुसार करें दान

मकर संक्रांति के दिन राशिनुसार दान करने से भी काफी फायदा मिलता है. आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन राशिनुसार किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है.

मेष राशि: मेष राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन गुड, तिल का दान करना चाहिए.

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन सफेद तिल और सफेद कपड़ा दान करना चाहिए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन चावल, मूंग दाल का दान करना चाहिए.

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन सफ्द कपड़े और चावल का दान करना चाहिए.

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन सोने या तांबे की चीजें दान करनी चाहिए.

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन हरे कपड़े, हरी मूंग दाल दान करनी चाहिए.

तुला राशि: तुला राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन कंबल या चीनी दान करनी चाहिए.

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन काला तिल, लाल कपड़ा दान करना चाहिए.

धनु राशि: धनु राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन गुड़, तिल, चावल का दान करना चाहिए.

मकर राशि: मकर राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन चावल, गुड और तिल का दान करना चााहिए.

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी, तिल, काली उड़द दाल दान करनी चाहिए.

मीन राशि: मीन राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन चने की दाल, चावल या रेशमी वस्त्र दान करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.