Makar Sankranti 2025: आज मकर संक्रांति के दिन घर पर इस तरह करें पवित्र स्नान, जानें महत्व और शुभ मुहूर्त

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान करना बहुत ही शुभ माना गया है. स्नान के बाद सूर्य देव की अराधना की जाती है और साथ ही दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है.

Published date india.com Published: January 14, 2025 5:40 AM IST
Makar Sankranti 2025: आज मकर संक्रांति के दिन घर पर इस तरह करें पवित्र स्नान, जानें महत्व और शुभ मुहूर्त

Makar Sankranti 2025: सनातन धर्म में मकर संक्रांति का दिन बहुत ही खास माना गया है. इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं. इसलिए इसे मकर संक्रांति कहा जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल मकर संक्रांति का पर्व आज यानि 14 जनवरी 2025 को मनाया जा रहा है. इसे खिचड़ी पर्व भी कहा जाता है. क्योंकि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने के अलावा खिचड़ी दान करने का भी विशेष महत्व माना गया है. मान्यता यह भी है कि इसी दिन से नए युग का शुभारंभ होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस विशेष दिन पर भगवान विष्णु और सूर्य देव की उपासना करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है. साथ ही इस दिन पवित्र स्नान करने से भी अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है.

मकर संक्रांति 2025: स्नान व दान का शुभ मुहूर्त

मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान करना व दान करना बहुत ही शुभ व फलदायी माना गया है. यदि यह कार्य शुभ मुहूर्त में किया जाए तो अधिक शुभ होता हे. पंचांग के अनुसार आज यानि 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजकर 3 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. गंगा में स्नान के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करने से शुभ फल प्राप्त होता है.

कौन हैं भगवान कल्कि? कलियुग में कब और कहां लेंगे जन्म? भविष्य पुराण में छिपा है रहस्य 6

मकर संक्रांति के दिन पवित्र स्नान का महत्व

शास्त्रों में बताया गया है कि संक्रांति तिथि के दिन गंगा, जमुना या अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप मिट जाते हैं और उन्हें मृत्यु के बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है. साथ ही इस विशेष दिन पर पवित्र स्नान करने से जीवन में आ रही कई प्रकार की बाधाएं दूर हो जाती हैं. इसके साथ मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी के किनारे पिंड दान, तर्पण या श्राद्ध कर्म करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और जिन जातकों को पितृ दोष के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें भी लाभ मिलता है.

मकर संक्रांति के दिन घर पर ऐसे करें पवित्र स्नान

यदि आप मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान के लिए नहीं जा पा रहे तो इसके लिए भी शास्त्रों में विधान को बताया गया है. बता दें कि यदि कोई व्यक्ति किसी कारणवश पवित्र नदी में स्नान करने में असमर्थ है तो वह घर में स्नान के समय पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकता है. इस दौरान पानी गंगाजल के साथ तिल अवश्य डालें. ऐसा करने से पवित्र स्नान के समान पुण्य की प्राप्ति होती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.