
Renu Yadav
रेनू यादव, India.Com हिंदी में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्हें टेक्नोलॉजी, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ व अन्य विषयों ... और पढ़ें
Makar Sankranti 2025: हर साल पौष माह सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं और इसलिए इस दिन को मकर संक्रांति कहा जाता है. इस दिन खिचड़ी खाने व दान करने की परपंरा है और इसलिए कई जगह इसे खिचड़ी पर्व भी कहते हैं. पंचांग के अनुसार इस साल मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2025, मंगलवार को मनाया जाएगा. इस दिन पवित्र नदी गंगा में स्नान करना शुभ होता है और साथ ही दान करने से पुण्य फल प्राप्त होता है. मकर संक्रांति का पर्व देशभर के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है और इस दिन काले रंग के कपड़े पहनकर पूजा करना शुभ माना गया है. जबकि हिंदू धर्म में किसी भी पूजा-पाठ या शुभ कार्य में काले रंग के कपड़े पहनना अशुभ होता है. लेकिन आपने कभी सोचा है कि आखिरी मकर संक्रांति के दिन काले रंग के कपड़े क्यों पहने जाते हैं? आइए जानते हैं इससे जुड़ी वजह और महत्व.
हिंदू धर्म में त्योहारों व शुभ कार्यों में काले रंग के कपड़े नहीं पहने जाते. लेकिन मकर संक्रांति जैसे बड़े पर्व के दिन काले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना गया है. कहते हैं कि मकर संक्रांति का पर्व मनाते समय काले रंग के कपड़े जरूर पहनने चाहिए और इसके पीछे बेहद ही खास वजह छिपी हुई है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तर दिशा में प्रवेश करता है और माना जाता है कि इसके बाद ही सर्दियों का मौसम खत्म होने लगता है. साथ ही इसके बाद ही पतझड़ शुरू हो जाता है. मकर संक्रांति से एक दिन पहले सबसे सर्द दिन होता है और कहते हैं कि काले रंग के कपड़े पहनने से शरीर में गर्मी आती है. काले रंग के कपड़े पहनने से सर्दी से बचाव होता है और इसलिए मकर संक्रांति के दिन काले रंग के कपड़े पहनने की परंपरा है.
Chanakya Niti: इन चार कामों को करते समय ना करें शर्म, जीवन में आएगी खुशहाली
7
मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का दान करना बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है और इसके अलावा इस दिन खिचड़ी खाने का भी विशेष महत्व होता है. मकर संक्रांति के दिन उड़द की काली दाल और चावल की खिचड़ी खाई जाती है और इसे स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है. इसके अलावा इस दिन तिल और गुड़ के लड्डू बनाए जाते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.