Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति के दिन पड़ रही है साल की पहली एकादशी...ऐसे में खिचड़ी दान कर सकते हैं या नहीं?

Makar Sankranti 2026: इस बार मकर संक्रांति पर बेहद ही अद्भुत संयोग बन रहा है. मकर संक्रांति के दिन साल की पहली एकादशी का भी व्रत रखा जाएगा.

Published date india.com Published: January 8, 2026 5:33 PM IST
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति के दिन पड़ रही है साल की पहली एकादशी...ऐसे में खिचड़ी दान कर सकते हैं या नहीं?

Makar Sankranti 2026: जब सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो उस दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जात है जो कि इस साल 14 जनवरी को मनाया जाएगा. हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना और फिर दान करने का विशेष महत्व माना गया है. मकर संक्रांति को खिचड़ी पर्व भी कहा जाता है और इस दिन​ खिचड़ी दान करना बहुत शुभ होता है. लेकिन इस साल 14 जनवरी के दिन षटतिला एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा और एकादशी के दिन चावल का उपयोग वर्जित माना गया है. ऐसे में लोगों के मन में काफी कंफ्यूजन है कि इस बार मकर संक्रांति के खिचड़ी का दान कर सकते हैं या नहीं.

बन रहा है अद्भुत संयोग

14 जनवरी 2026 को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे और इस दिन माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी है जिसे षटतिला एकादशी कहते हैं. एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है. वहीं मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की उपासना करते हैं.

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति के दिन जरूर करें इन चीजों का दान…दूर होगी पैसों की तंगी, घर में आएगी सुख-समृद्धि 7

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का दान

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी दान करना बहुत ही शुभ माना गया है और इससे पुण्य फल की प्राप्ति होती है. कहते हैं कि मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का दान करने से सुख-समृद्धि आती है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

एकादशी के दिन वर्जित है चावल

वहीं एकादशी की बात करें तो इस दिन चावल का सेवन करना वर्जित माना गया है. इसलिए एकादशी के दिन न तो चावल का सेवन किया जाता है और न ही चावल को स्पर्श किया जाता है. शास्त्रों में उल्लेख किया गया है कि एकादशी के दिन चावल का सेवन जीवन हत्या के समान माना जाता है.

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी दान कर सकते हैं या नहीं?

लोगों के मन में इस बात को लेकर काफी कंफ्यूजन है कि इस साल मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का दान करें या नहीं. तो बता दें कि मकर संक्रांति के दिन एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा और इस दिन चावल को स्पर्श करना वर्जित माना गया है. इसलिए इस बार मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का दान न करें. इसकी बजाय तिल व गुड़ समेत अन्य चीजों का दान कर दें. लेकिन मकर संक्रांति के अगले दिन यानि द्वादशी के दिन खिचड़ी का दान करें. इससे मकर संक्रांति और एकादशी दोनों का फल मिलेगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.