Mangalwar Ke Upay: दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं 11 पीपल के पत्त, मंगलवार को करें ये उपाय

Mangalwar Ke Upay: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार का दिन भगवान राम के सबसे बड़े भक्त हुनमान जी को समर्पित है. कहते हैं कि जो व्यक्ति भक्तिभाव से हनुमान जी का पूजन करता है उसके जीवन में आ रहे सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं.

Published date india.com Published: December 10, 2024 8:10 AM IST
Mangalwar Ke Upay: दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं 11 पीपल के पत्त, मंगलवार को करें ये उपाय

Mangalwar Ke Upay: सनातन धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है और इस दिन संकटमोचन बजरंगबली का विधि-विधान से पूजन किया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी की पूजा शाम के समय की जाती है और उनके मंदिर में दीपक जलाया जाता है. मंगलवार के दिन उनकी पूजा करते समय हनुमान चालीसा का पाठ करना भी शुभ माना गया है. वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन यदि पीपल के पत्तों का विशेष उपाय अपनाया जाए तो व्यक्ति के जिंदगी में आ रहे सभी दुख दूर हो सकते हैं. आइए जानते हैं मंगलवार के दिन अपनाए जाने वाले पीपल के पत्ते का उपाय.

पीपल के पत्ते का उपाय

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद पीपल के 11 पत्ते तोड़ लें. इसके बाद इन पत्तों को पानी से अच्छी तरह धो लें और फिर गंगाजल छिड़कर शुद्ध करें. ध्यान रखें कि कोई भी पत्ता खंडित यानि कटा हुआ नहीं होना चाहिए. इसके बाद इन पत्तो पर कुमकुम या चंदन से श्रीराम से लिखें और एक माला बनाएं. फिर शाम के समय यह माला हनुमान जी को अर्पित कर दें. ऐसा करने से जीवन में आ रहे आर्थिक संकटों से छुटकारा मिलता है.

इन 5 राशियों पर रहती है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, कभी खाली नहीं होती इनकी तिजोरी 7

  • इसके अलावा पीपल का एक पत्ता लें और उसे साफ करके गंगाजल छिड़कें. इसके बाद पीपल के पत्ते पर हल्दी लगाएं और मंगलवार के दिन घर के मंदिर में मां लक्ष्मी की तस्वीर के समक्ष रख दें. फिर अगले मंगलवार तक यानि 7 दिनों तक मां लक्ष्मी के चरणों में ही इस पत्ते को रखा रहने दें. 7 दिन बाद मंगलवार के दिन इस पत्ते को उठाकर घर की तिजोरी में रख दें. इस उपाय को करने से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती.
  • यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो मंगलवार के दिन 11 पीपल के पत्ते लाएं और उन पर चंदन से श्री राम लिखें. फिर इन पत्तों को हनुमान जी के मंदिर के चढ़ा दें. इसके बाद जब आप इंटरव्यू के लिए जाएं तो हनुमान चालीसा का पाठ करें और पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह आपको सफलता दिला सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.