मंगलवार के उपाय: आज के दिन किए गए ये 5 उपाय बदल देंगे आपकी जिंदगी, दूर होगा दुर्भाग्य

Written By: Renu Yadav Updated by: Renu Yadav
Updated Date:October 4, 2022 11:32 AM IST

Mangalwar Ke Upay: मंगलवार के दिन राम भक्त हनुमान जी का पूजन किया जाता है और कहते हैं कि यदि हनुमान जी प्रसन्न हो जाएं तो जातक के जीवन में कभी कोई संकट या परेशानी नहीं आती.

Mangalwar Ke Upay: हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है और इस दिन विधि-विधान से इनका पूजन किया जाता है. हनुमान जी पूजन करने से भक्तों के सभी संकट दूर होते हैं और (Mangalwar ke totke) इसलिए इनको संकटमोचन भी कहा जाता है. मान्यता है कि यदि किसी मनुष्स के जीवन में परेशानियां चल रही हैं तो उसे हनुमान को प्रसन्न करने के लिए पूजा अवश्य करनी चाहिए. इसके लिए आप चाहें तो कुछ उपाय भी अपना सकते हैं. (Mangalwar puja tips) मंगलवार को किए गए कुछ उपाय आपकी जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकते हैं. आइए जानते हैं मंगलवार के ​किए जाने वाले उपायों के बारे में.

Advertising
Advertising

पीपल के पत्ते

यदि कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है तो उसे मंगलवार के दिन पीपल के पत्तों का उपाय करना चाहिए जो कि बेहद ही कारगार माना गया है. मंगलवार के दिन 11 पीपल के पत्ते हनुमान जी को अर्पित करें और ध्यान रखें कि इनमें से कोई भी पत्ता खंडित यानि खराब नहीं होना चाहिए. इससे आपको अवश्य लाभ मिलेगा.

नारियल है लाभकारी

मान्यताओं के अनुसार मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर नारियल अर्पित करना चाहिए. नारियल अर्पित करने से पहले उसे अपने सिर से 7 बार घुमाकर हनुमान जी के समक्ष फोड़ दें. कहते हैं कि इस उपाय को करने से जीवन में आ रही विपत्तियां दूर होती हैं.

सिंदूर से आएगी सुख-समृद्धि

हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाना शुभ माना जाता है और कहते हैं कि यदि मंगलवार के दिन उन्हें सिंदूर अर्पित किया जाए तो अधिक लाभदायी होता है. इससे हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं.

चमेली का तेल

आमतौर पर लोग हनुमान मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाते हैं. लेकिन कहा जाता है कि यदि मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर चमेली का तेल का दीपक जलाया जाए तो हनुमान अपने भक्तों के सभी दुख हर लेते हैं.

तुलसी के पत्ते

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी को तुलसी बेहद प्रिय है और इसलिए मंगलवार को पूजा करते समय उन्हें तुलसी के पत्ते जरूर अर्पित करने चाहिए. यदि इन पत्तों पर सिंदूर से श्री राम लिखा जाए तो अधिक फलदायी होता है. इससे जातकों के सभी दुख दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें