Mangalwar Ke Upay: अगर शादी में आ रही है रुकावट तो मंगलवार के दिन जरूर करें ये एक उपाय

Mangalwar Ke Upay: धर्म शास्त्रों में हनुमान जी को संकटमोचन कहा गया है और यदि इनका विधि-विधान से पूजन किया जाए तो जीवन में आ रहे संकटों से छुटकारा मिलता है.

Published date india.com Published: March 4, 2025 10:24 AM IST
Mangalwar Ke Upay: अगर शादी में आ रही है रुकावट तो मंगलवार के दिन जरूर करें ये एक उपाय

Mangalwar Ke Upay: हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है और कहते हैं कि जिस पर हनुमान जी की कृपा होती है उसे जीवन में दुख, डर, भय व संकटों का सामना नहीं करना पड़ता. इसलिए मंगलवार के दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए उनका विधि-विधान से पूजन अवश्य करना चाहिए. हनुमान जी अपने भक्तों के सभी दुख हर लेते हैं और उनके सुख-शांति व समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं. यदि किसी लड़के की शादी में परेशानी आ रही है या शादी में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ रहा है तो मंगलवार के दिन कुछ विशेष उपाय जरूर करें.

कुंवारे लड़कों की शादी करवाएंगे हनुमान जी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लड़कों की शादी में रुकावट आ रही है वे मंगलवार के दिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना करें. मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान जी के माथे से थोड़ा सा सिंदुर लेकर वह भगवान राम और देवी सीता के चरणों में अर्पित करें और शीघ्र विवाह की मनोकामना करें. इस उपाय को 21 मंगलवार तक करने से विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और जल्द ही जीवनसाथी मिलता है.

खाटू श्याम से घर लेकर आएं ये 5 चीजें, खुल जाएंगे बंद किस्मत के दरवाजे 8

इस तरह करें हनुमान जी की पूजा

मंगलवार के दिन हनुमान की पूजा करते समय उनके सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं और फिर हनुमान चालीसा का पाठ करें. इसके बाद हनुमाष्ठक का पाठ करना भी बेहद लाभकारी होता है. ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं. इससे जातक के जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर होती हैं. आप चाहें तो मंगलवार के दिन हनुमान जी का व्रत भी कर सकते हैं, वह भी काफी लाभकारी सिद्ध होता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.