Mangalwar Ke Upay: जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा दिला सकते हैं मंगलवार के दिन अपनाएं गए ये उपाय

Written By: : Renu Yadav
Updated Date:April 18, 2023 11:08 AM IST

Mangalwar Ke Upay: बजरंग बली का पूजन करने के लिए मंगलवार का दिन समर्पित है. अगर आपके जीवन में कोई समस्या है तो हनुमान जी का विधि-विधान से पूजन करें.

Mangalwar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है और कहते हैं कि उस दिन समर्पित देवता का पूजन करना फलदायी होता है. आज मंगलवार का दिन है जो कि राम भक्त हनुमान को समर्पित है. मंगलवार के दिन हनुमान जी का विधि-विधान से पूजन किया जाता है. हनुमान को संकटमोचन कहा जाता है क्योंकि वह अपने भक्तों के सभी संकटों को दूर कर उन्हें खुशहाली का आशीर्वाद देते हैं. अगर आप भी परेशानियों से जूझ रहे हैं तो मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन करने के साथ ही कुछ उपाय अपनाने से विशेष लाभ हासिल होगा.

Advertising
Advertising

मंगलवार के उपाय

  • मंगलवार के दिन किसी को भी ऋण नहीं देना चाहिए. ऐसा कहा जाता है कि मंगलवार को ऋण देने पर वह आसानी से वापस नहीं आता. लेकिन अगर आपने किसी से ऋण लिया है तो आप उसे मंगलवार के दिन लौटा सकते हैं.
  • मंगलवार के दिन यदि आप उपवास करते हैं तो इस दिन किसी भी वजह से गुस्सा करने से बचें और इस दिन अपशब्दों को भी इस्तेमाल न करें. कोशिश करें मंगलवार के दिन घर में शांति बने रहे क्योंकि गृहकलेश से जीवन की प्र​गति में बाधा उत्पन्न होती है.
  • कहा जाता है कि मंगलवार के दिन अपने परिवार के सदस्यों या फिर किसी मित्र से विवाद नहीं करना चाहिए. इससे जीवन में अमंगल होने की आशंका होती है.
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार के दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने से जीवन में जीवन में संकट आते हैं और सुख-शांति भंग होती है.
  • ध्यान रखें कि मंगलवार के दिन शुक्र और शनि देव से संबंधित कोई भी न करें. इसके लिए शुक्रवार और शनिवार का ही दिन चुने. मंगलवार को शुक्र व शनि से जुड़े कार्यों से दूर रहना ही बेहतर है.
  • यह भी कहा जाता है कि मंगलवार के दिन नमक का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें