मंगलवार के उपाय: घर में सुख-शांति और धन प्राप्ति के लिए मंगलवार के दिन जरूर अपनाएं ये उपाय

Written By: Renu Yadav Updated by: Renu Yadav
Updated Date:March 21, 2023 10:55 AM IST

Mangalwar Ke Upay: हनुमान जी को संकटमोचन के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि वह अपने भक्तों के सभी संकटों को दूर कर उन्हें खुशहाली का आशीर्वाद देते हैं.

Mangalwar Ke Upay: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है और इस दिन विधि-विधान के साथ उनका पूजन किया जाता है. इस दिन महिला और पुरुष दोनों ही हनुमान जी का पूजन करते हैं और व्रत भी रखते हैं. कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति किसी संकट से जूझ रहा है तो मंगलवार के दिन रामभक्त हनुमान की पूजा अवश्य करनी चाहिए. इससे व्यक्ति के जीवन में आ रहे सभी संकट दूर होते हैं. इसके अलावा मंगलवार के दिन अपनाएं गए कुछ उपाय भी आपके जीवन में सुख-शांति और धन आगमन की रास्ते खोलते हैं. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में.

Advertising
Advertising

मंगलवार के उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष है तो वह लाख कोशिशों के बाद भी सफल नहीं पाता. ऐसे में मंगलवार के दिन अपनाया गया यह उपाय बेहद ही कारगर साबित होता है. मंगलवार के दिन एक नारियल लें और उसे लाल रंग के कपड़े में बांधकर हनुमान मंदिर में अर्पित कर दें या नदी में प्रवाहित कर दें. यह उपाय 7 मंगलवार तक करें. इससे आपकी कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होगी.

घर में सुख-शांति और खुशहाली पाना चाहते हैं तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन अपने बड़े भाई को मिठाई खिलाएं और आशीर्वाद लें. अगर आप ही घर में सबसे बड़ें हैं तो रिश्ते में जो बड़ा भाई लगता हो उसे भी मिठाई खिला सकते हैं. ऐसा करने से मंगल देव प्रसन्न होते हैं और सुख-शांति व आरोग्य का आशीर्वाद देते हैं.

यदि कोई व्यक्ति जीवन में तरक्की पाना चाहता है तो मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर पूजा करें और उन्हें गुड़-चना व बूंदी का भोग लगाएं. इसके बाद बंदरों को गुड़-चना खिलाना भी शुभ होता है. ऐसा 21 मंगलवार तक करे. इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी.

मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं और ध्यान रखें कि दीपक में लाल रंग की बत्ती का ही उपयोग करें. यदि लाल बत्ती नहीं है तो थोड़ा सा सिंदूर मिला दें. इसके बाद मंदिर में बैठकर ही सुंदरकांड और हनुमानाष्टक का पाठ करें. इससे सुख-समृद्धि और धन आगमन के योग बनते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें