Mangalwar Ke Upay: बार-बार धोखा दे रही है किस्मत तो मंगलवार के दिन अपनाएं इनमें से कोई भी एक उपाय

Mangalwar Ke Upay: यदि किसी व्यक्ति के जीवन में परेशानियां खत्म ही नहीं हो रहीं तो उसे संकटमोचन हनुमान जी की अराधना करनी चाहिए. कहते हैं कि हनुमान जी अपने भक्तों के सभी संकटों को दूर कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं.

Published date india.com Published: April 30, 2024 9:16 AM IST
Mangalwar Ke Upay: बार-बार धोखा दे रही है किस्मत तो मंगलवार के दिन अपनाएं इनमें से कोई भी एक उपाय

Mangalwar Ke Upay: सनातन धर्म में मंगलवार का दिन भगवान राम के प्रिय भक्त हनुमान जी को समर्पित है और इस दिन उनका पूजन करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है. इतना ही नहीं, जिस व्यक्ति पर हनुमान जी अपनी कृपा बरसाते हैं उसके जीवन से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और रोग-दोष से भी मुक्ति मिलती है. ऐसे में मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन करने के साथ ही कुछ उपाय अपनाना भी लाभकारी माना गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह उपाय आपके जीवन में आ रही तमाम समस्याओं का निवारण करेंगे.

मंगलवार के उपाय

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति आर्थिक समस्याओं से घिरा हुआ है और उससे बाहर निकलना चाहता है तो मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन करें. साथ ही 21 बार ‘ऊँ हं हनुमते नमः’ मंत्र का जाप करें. ऐसा करने से हनुमान जी अपने भक्त पर कृपा अवश्य बरसाएंगे.
  • कई बार जीवन में परेशानियां इस तरह घेर लेती हैं कि लाख कोशिशों के बाद भी बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में मंगलवार के दिन कलावा लेकर हनुमान जी के मंदिर जाएं और वह कलावा हनुमान जी के चरणों में अर्पित कर दें. इसके बाद उनके चरणों से सिंदूर लेकर अपने माथे पर लगाएं और चरणों में रखी मौली को अपनी कलाई पर बांध लें. बची हुई मौली पर मंदिर में भी रखा छोड़ दें. इस उपाय को अपनाने से सभी संकटों से मुक्ति मिलेगी और सुख-समृद्धि आएगी.
  • मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाएं और उनके साथ चमेली के तेल का दीपक जलाएं. इसके बाद एक सफेद कोरा कागल लें और उस पर केसरिया सिंदूर से 11 बार श्री राम लिखें. फिर अपनी मनोकामना बोलकर इस कागज को सुखाकर अपने पर्स में रख लें. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह उपाय जातक की मनोकामना पूरी करता है.
  • परिवार में आपसी कलह या मनमुटाव चल रहा है तो मंगजवार के दिन स्नान आदि करने के बाद थोड़े से चमेली के फूल लेकर आएं और उनकी माला बनाएं. फिर मंदिर में जाकर यह माला हनुमान जी को ​अर्पित कर दें. ऐसा करने से घर में खुशियां बनी रहेंगी.
  • संतान सुख पाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन एक जटा वाला नारियल और सवा मीटर लाल कपड़ा लें. इस कपड़े में नारियल को लपेट दें और हनुमान जी को अर्पित कर दें. इसके बाद घर आकर किसी शांत स्थान पर बैठकर हनुमाष्टक का पाठ करें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.