मंगलवार के उपाय: किस्मत बार-बार दे रही है धोखा तो मंगलवार के दिन अपनाएं ये विशेष उपाय
Mangalwar Ke Upay: भगवान हनुमान को संकटमोचन भी कहा जाता है और मान्यता है कि इनकी पूजन करने से व्यक्ति के जीवन में आ रहे सभी संकट चुटकियों में दूर होते हैं.
Mangalwar Ke Upay: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है और इस दिन विधि-विधान के साथ इनका पूजन किया जाता है. कहते हैं कि जिस व्यक्ति पर हनुमान जी की कृपा होती है उसके जीवन में कभी कोई संकट नहीं आता. इसलिए हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है. यदि किसी व्यक्ति को जीवन में बार-बार असफलता हासिल हो रही है और संकटों का सामना करना पड़ रहा है तो मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन अवश्य करें और इसके साथ ही कुछ विशेष उपाय भी अपनाएं.
मंगलवार के उपाय
- मंगलवार के दिन भगवान राम के मंदिर में जाएं और वहां हनुमान जी के मस्तक से सिंदूर लेकर अपने दाहिने हाथ के अंगूठे से माता सीता के चरणों में अर्पित कर दें. इस उपाय को अपनाने से जातक की सभी मनोकामना पूरी होती हैं.
- अगर आपको व्यवसाय में नुकसान हो रहा है तो मंगलवार के दिन सुबह धागे में आठ मिर्च के बीच में नींबू पिरोकर व्यवसाय के स्थान पर लटका दें. इससे नकारात्मकता दूर होती है और सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं.
- यदि किसी व्यक्ति को जीवन में दुखों का सामना करना पड़ रहा है तो मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन अवश्य करें. उनकी पूजा करते समय केवड़े का इत्र व गुलाब की माला अर्पित करें. इसके बाद वहीं मंदिर में बैठकर हनुमान चालीसा और राम रक्षा स्रोत का पाठ करें. इससे व्यक्ति के जीवन में आ रही समस्त समस्याएं दूर होती हैं.
- हनुमान जी की कृपा पाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन उनकी पूजा करते समय चमेली के तेल का दीपक जलाएं. लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि इस दीपक में लाल रंग की बाती का इस्तेमाल होना चाहिए.
- आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए भी मंगलवार के दिन किया गया यह उपाय बेहद ही लाभकारी साबित हो सकता है. इसके लिए 11 पीपल के पत्ते लें और उन्हें धोकर माला बनाएं और हनुमान के चरणों में अर्पित कर दें. ध्यान रखें कि पीपल के पत्ते खंडित यानि कटे हुए नहीं होने चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें