Mangalwar Ke Upay: बिजनेस में नहीं हो रहा मुनाफा तो मंगलवार के दिन अपनाएं नींबू का यह उपाय, मिलेगी सफलता

Mangalwar Ke Upay: हनुमान जी की कृपा से व्यक्ति को कोई रोग, दोष या भय नहीं सताता. यदि किसी व्यक्ति के जीवन में समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही तो उसे मंगलवार के दिन हनुमान जी की अराधना करनी चाहिए.

Published date india.com Published: May 6, 2024 6:14 PM IST
Mangalwar Ke Upay: बिजनेस में नहीं हो रहा मुनाफा तो मंगलवार के दिन अपनाएं नींबू का यह उपाय, मिलेगी सफलता

Mangalwar Ke Upay: सनातन धर्म में मंगलवार का दिन राम भक्त हनुमान जी को समर्पित है और इस दिन विधि-विधान के साथ हनुमान जी का पूजन किया जाता है. धर्म ग्रंथों में हनुमान जी का संकटमोचन कहा गया है और जिस जातक पर वह अपनी कृपा बरसाते हैं उसके जीवन में आ रहे सभी संकट दूर हो जाते हैं. हनुमान जी की कृपा पाने के लिए मंगलवार का दिन बहुत ही अहम माना गया है और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन यदि कुछ उपाय अपनाए जाएं तो हर तरही की समस्या से छुटकारा मिलता है. साथ ही करियर पर नौकरी के क्षेत्र में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं.

मंगलवार के करें नींबू के टोटके

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन करने के साथ ही नींबू का खास उपाय भी जरूर अपनाना चाहिए. अगर किसी व्यक्ति को नौकरी के क्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो मंगलवार के दिन एक नींबू और चार लौंग लें. इसके बाद हनुमान जी के मंदिर जाएं और वहां उनके समक्ष बैठकर नींबू पर चारों लौंग लगाकर हनुमान जी को अर्पित कर दें. फिर वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें. इससे नौकरी के योग बनते हैं.
  • बिजनेस में घाटा मिल रहा है तो मंगलवार के दिन नींबू और हरी मिर्च लेकर अपने बिजनेस या दुकान के मुख्य द्वार पर लटका दें. यह उपाय प्रत्येक मंगलवार के दिन करें. ऐसा करने से कारोबार को लगी बुरी नजर दूर होती है और सफलता के मार्ग खुलते हैं.
  • यदि किसी व्यक्ति की शादी में ​देरी हो रही है या रिश्ता बार-बार टूट जाता है तो मंगलवार के दिन एक नींबू लेकर उस व्यक्ति के सिर पर 7 बार घुमाएं. फिर उस नींबू के दो टुकड़े करके किसी चौराहे पर जाकर चारों दिशाओं में फेंक दें. ध्यान रखें कि ऐसा करते समय पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए. सीधे घर की तरफ चलना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.