संकटों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन जरूर अपनाएं ये उपाय

Mangalwar Ke Upay: धर्म शास्त्रों में हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा गया है और मान्यता है कि जिस व्यक्ति पर हनुमान जी की कृपा होती है उसके जीवन से सभी संकट मिट जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र में बताए गए मंगलवार के उपाय अपनाने से भी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं.

Published date india.com Updated: April 16, 2024 12:50 PM IST
संकटों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन जरूर अपनाएं ये उपाय

Mangalwar Ke Upay: सनातन धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है और मंगलवार के दिन रामभक्त हनुमान जी का पूजन किया जाता है. कहते हैं हनुमान जी अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते और उनके जीवन में आ रहे सभी संकटों को दूर करते हैं. इसलिए हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है. यदि आप भी हनुमान जी की कृपा व आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन उनका विधि-विधान से पूजन करें. इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ उपाय अपनाने से भी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं.

मंगलवार के उपाय

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन स्नान आदि कर हनुमान जी के मंदिर जाएं और उनका पूजन करें. इस दिन उन्हें चोला चढ़ाना शुभ माना जाता है. लेकिन ध्यान रखें कि चोला केवल पुरुष ही चढ़ाते हैं, महिलाओं को हनुमान जी की प्रतिमा को हाथ नहीं लगाना चाहिए.
  • जीवन में मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहीं तो हनुमान जी का पूजन करें और मंगलवार के दिन 11 पीपल के पत्ते लेकर आएं. इन पत्तों को धोकर साफ करें और इन पर राम लिखकर माला बनाएं. पीपल के पत्तों के माला हनुमान को अर्पित करें. ऐसा करने से जीवन में आ रहे सभी संकट मिट जाएंगे.
  • हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन पूजा के बाद सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें. कहते हैं कि सुंदरकांड का पाठ करने से वातावरण भक्तिमय होता है और हनुमान जी प्रसन्न होकर अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.
  • मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करते समय उन्हें बूंदी का भोग जरूर लगाएं. इसके अलावा बेसन के लड्डू का भोग लगाना भी शुभ होता है. यदि संभव हो तो मंगलवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं और कुछ दक्षिण दें.
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़ व चना खिलाना भी शुभ होता है. इसके अलावा इस दिन गुड़ का दान करना भी फलदायी माना गया है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.