Mangalwar Ke Upay: हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है और इस दिन इनका विधि-विधान से पूजन किया जाता है. हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा गया है क्योंकि वह अपने भक्तों के सभी संकट को दूर करते हैं और उन्हें खुशहाली का आशीर्वाद देते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को जीवन में असफलता, डर, भय, कष्ट या रोग सता रहे हैं तो उसे मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन अवश्य करना चाहिए.
हनुमान जी को ऐसे करें प्रसन्न
हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंदिर जाएं और उन्हें सिंदूर व चमेली के तेल का लेप लगाएं. साथ ही मंगलवार को हनुमान चालीसा या सुंदर कांड का पाठ करना भी फलदायी माना गया है. वास्तु के अनुसार अगर आप घर में हनुमान जी की विशेष प्रकार की तस्वीर या मूर्ति लगाते हैं तो आपके सभी रुके हुए काम बनने लगेंगे और हर मनोकामना पूरी होगी.
यदि आप नौकरी पाना चाहते हैं और बार-बार असफल हो रहे हैं तो घर में हनुमान जी की ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें उनका स्वरूप सफेद रंग का हो. इसके बाद नियमित तौर पर उसकी पूजा करें.
अगर किसी व्यक्ति के मन में बार-बार बुरे विचार आ रहे हैं या मन में कोई डर बैठा हुआ है तो उसे हनुमान जी की ऐसी मूर्ति लगानी चाहिए जिसमें वह भगवान राम की भक्ति में लीन हो. इससे आपके अशांत मन शांत होगा.
साहस और पराक्रम पाना चाहते हैं तो हनुमान जी की ऐसी तस्वीर घर में लगाएं जिसमें उनके हाथ में गदा हो और फिर मूर्ति का पूजन करें.
हर व्यक्ति जीवन में उन्नति हासिल करना चाहता है लेकिन कुछ लोगों को इसके लिए कई रुकावटों का सामना करना पड़ता है. इन रुकावटों का सामना करने के लिए हनुमान का ऐसा चित्र घर में लगाएं जिसमें वे भगवान राम और माता सीता के चरणों में बैठे हों.
इसके अलावा प्रत्येक मंगलवार के दिन हनुमान जी का विधि-विधान से पूजन करें और उनके मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं. ध्यान रखें कि दीपक में लाल रंग की बाती का इस्तेमाल करना शुभ होता है.
इतना ही नहीं, अगर आप हनुमान जी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन मंदिर में ध्वज दान करें. ऐसा करना शुभ होता है और इससे हनुमान प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.