Mangalwar Ke Upay: हनुमान जी को अर्पित करें इस रंग का फूल, दूर होगा दुर्भाग्य

Written By: Renu Yadav Updated by: Renu Yadav
Updated Date:December 5, 2023 7:58 AM IST

Mangalwar Ke Upay: हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है और मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति मंगलवार के दिन विधि-विधान से हनुमान जी का पूजन करें तो उसके जीवन से सभी संकट दूर होते हैं.

Mangalwar Ke Upay: सनातन धर्म में व्रत-त्योहार के साथ सप्ताह का प्रत्येक दिन बेहद ही खास होता है क्योंकि हर दिन किसी न ​किसी देवी-देवता को समर्पित होता है. आज यानि मंगलवार के ​दिन रामभक्त हनुमान जी का पूजन किया जाता है. कहते हैं कि हनुमान जी का पूजन करने से दुख, डर, भय और संकट कभी नजदीक नहीं आते. इसलिए हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है. जातक हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार का व्रत रखते हैं और हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं. लेकिन इसके साथ ही मंगलवार के दिन यदि हनुमान जी को उनका प्रिय फूल अर्पित किया जाए तो वह प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं. इसके साथ ही ज्योतिष शास्त्र में बताए गए मंगलवार के कुछ उपाय भी बेहद लाभकारी होते हैं.

Advertising
Advertising

हनुमान को अर्पित करें यह फूल

धर्म शास्त्रों के अनुसार जिस व्यक्ति पर हनुमान जी की कृपा होती है वह हमेशा भय मुक्त रहता है और उसके सभी कार्य सरलता से पूरे हो जाते हैं. अगर आप भी हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन उन्हें लाल या पीले रंग का फूल जरूर अर्पित करें. इसके लिए आप गुड़हल, गेंदा, गुलाब या कमल के फूलों का उपयोग कर सकते हैं. ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और जातक पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं.

फूल चढ़ाते समय इन बातों का रखें ध्यान

मंगलवार के दिन हनुमान जी को फूल अर्पित करने से वह प्रसन्न होते हैं. लेकिन ध्यान रखें कि फूल हमेशा सुबह के समय ही अर्पित किए जाने चाहिए. फूल अर्पित करने के लिए सुबह का समय सबसे उत्तम माना गया है. साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि हनुमान जी सूखे हुए फूल न चढ़ाएं. फूल खंडित यानि कहीं से भी खराब या टूटा हुआ नहीं होना चाहिए.

सरसों का नहीं, इस तेल का जलाएं दीपक

मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में सरसों के तेल की बजाय यदि चमेली के तेल का दीपक जलाया जाए तो अधिक शुभ व फलदायी माना जाता है. इससे हनुमान अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें