Mangalwar Ke Upay: आज शाम हनुमान जी को अर्पित करें मीठा पान, हर मुश्किल होगी दूर

Mangalwar Ke Upay: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी का पूजन करने से जातक के जीवन में आ रही सभी मुश्किलें, डर, भय व दोष दूर हो जाते हैं.

Published date india.com Published: May 21, 2024 9:38 AM IST
Mangalwar Ke Upay: आज शाम हनुमान जी को अर्पित करें मीठा पान, हर मुश्किल होगी दूर

Mangalwar Ke Upay: सनातन धर्म में मंगलवार का दिन राम भक्त हनुमान जी को समर्पित है और इस दिन इनका विधि-विधान से पूजन किया जाता है. मंगलवार के दिन हनुमान जी की कृपा पाने के लिए कई भक्त व्रत भी रखते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को जीवन में कोई डय या भय सता रहा है या फिर मुश्किलें दूर नहीं हो रही तों मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन अवश्य करें. धर्म शास्त्रों के अनुसार भगवान राम ने हनुमान जी को आदेश दिया था कि वह कलियुग में लोगों की मुश्किलें दूर करेंगे और उन अपनी कृपा बरसाएंगे. इसलिए हनुमान अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आपका कोई काम नहीं बन रहा तो परेशानियां खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहीं तो मंगलवार के दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय जरूर अपनाएं.

हनुमान जी को ऐसे करें प्रसन्न

  • मंगलवार की शाम को हनुमान जी के मंदिर में जाएं और वहां उनके समक्ष चमेली के तेल का दीपक जलाएं. इसके बाद 5 मीठे पान और एक नारियल उन्हें अर्पित करें. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीठा पान अर्पित करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.
  • यदि किसी व्यक्ति को जीवन में कोई डर या भय सता रहा है तो उसे मंगलवार की शाम हनुमान जी को पान की बीड़ा अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से जीवन से सभी भय दूर होते हैं और सुख-समृद्धि आती है.
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. साथ ही बजरंगबाण का पाठ करने से हर मुश्किल दूर होती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.