मंगलवार के उपाय: आज शाम हनुमान जी को अर्पित करें ये 5 चीजें, होगा शत्रुओं का नाश
Mangalwar Ke Upay: हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है और मान्यता है कि जिस व्यक्ति पर उनकी कृपा होता है उसके जीवन में आ रहे सभी संकट चुटकियों में दूर हो जाते हैं.
Mangalwar Ke Upay: हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन राम भक्त हनुमान जी को समर्पित है और इस दिन विधि-विधान के साथ इनका पूजन किया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी की हमेशा शाम के समय करनी चाहिए तभी वह शुभ फल प्रदान करती है. हनुमान जी यदि अपने भक्त से प्रसन्न हो जाएं तो उसके जीवन से सभी संकटों को दूर करते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं. इसलिए हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कई लोग मंगलवार का व्रत भी करते हैं और विधि-विधान से उनका पूजन करते हैं. लेकिन पूजा के दौरान यदि मंगलवार की शाम को हनुमान जी को कुछ चीजें अर्पित की जाएं तो विशेष लाभ होगा. ये उपाय आपके शत्रुओं का नाश करें और धनसंपत्ति में बढ़ोत्तरी होगी.
सिंदूर
हनुमान जी की पूजा में सिंदूर का विशेष महत्व है और मंगलवार के दिन उन्हें सिंदूर चढ़ाया जाता है. इससे वह प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. लेकिन ध्यान रहे कि हनुमान जी को लाल रंग का नहीं, बल्कि नारंगी रंग का सिंदूर चढ़ाया जाता है. मंगलवार की शाम को यदि हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाया जाए तो ग्रह दोष दूर होते हैं. लेकिन महिलाएं हनुमान जी को सिंदूर नहीं चढ़ा सकती.
चमेली का तेल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी को सरसों के तेल की बजाय चमेली का तेल अति प्रिय है और इसलिए मंगलवार की शाम को चमेली के तेल का दीपक जलाएं. साथ ही सिंदूर में चमेली का तेल मिलाकर भी अर्पित किया जाता है. इससे मन एकाग्र होता है और शत्रुओं का नाश होता है.
ध्वज
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार की शाम को हनुमान मंदिर में जाकर ध्वज अर्पित करना चाहिए. ध्यान रखें कि यह ध्वज तिकोना हो और इस पर भगवान राम का नाम लिखा हो. इस उपाय को करने से धन-सम्पत्ति में इजाफा होता है और धन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं.
तुलसीदल
कहते हैं कि हनुमान जी को तुलसी अर्पित करने से वह प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर करते हैं. इसलिए मंगलवार की शाम हनुमान जी को तुलसीदल से बनी माला अर्पित करनी चाहिए. इससे घर में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है.
बूंदी व लड्डू
मंगलवार की शाम को हनुमान मंदिर जाएं और वहां बूंदी या लड्डुओं का भोग लगाएं. इसके बाद इस भोग को प्रसाद के तौर पर घर के सभी सदस्यों में बांट दें. बूंदी या बूंदी से बने लड्डू हनुमान जी को अर्पित करने से ग्रह काबू में रहते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें