Mangalwar Ke Upay: हनुमान जी को लगाएं इन 5 चीजों का भोग, जीवन से कोसों दूर भागेंगी परेशानियां

Mangalwar Ke Upay: धर्म ग्रंथों में हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा गया है क्योंकि वह अपने भक्तों के सभी संकटों को दूर कर उन्हें खुशहाली का आशीर्वाद देते हैं.

Published date india.com Published: March 18, 2024 5:49 PM IST
Mangalwar Ke Upay: हनुमान जी को लगाएं इन 5 चीजों का भोग, जीवन से कोसों दूर भागेंगी परेशानियां

Mangalwar Ke Upay: सनातन धर्म में मंगलवार का दिन भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी को समर्पित है और इस दिन इनका पूरे विधान के साथ पूजन किया जाता है. मंगलवार के दिन हनुमान को प्रसन्न करने के लिए कई जातक व्रत रखते हैं और उन्हें चोला भी चढ़ाते हैं. वहीं कुछ जातक मनोकामना पूर्ति व परेशानियों से बचने के लिए मंगलवार की शाम हनुमान जी का पूजन करते हैं. हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा गया है और वह अपने भक्तों के जीवन पर आ रहे सभी संकटों को चुटकियों में दूर करते हैं. अगर आप भी किसी मनोकामना पूर्ति के लिए हनुमान जी का पूजन कर रहे हैं तो मंगलवार के दिन उनकी पूजा करने के साथ 5 प्रकार के भोग जरूर अर्पित करें.

हनुमान जी को अर्पित करें ये 5 भोग

बूंदी के लड्डू: मंगलवार व शनिवार के दिन हनुमान जी को बूंदी या बूंदी के लड्डू जरूर अर्पित करने चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी को बूंदी अतिप्रिय है और इसका भोग लगाने से वह प्रसन्न होते हैं. साथ ही अपने भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं.

मीठा पान: अगर आप हनुमान जी की कृपा पाना चाहते हैं या किसी मनोकामना पूर्ति से उनका पूजन कर रहे हैं तो पूजा के दौरान उन्हें मीठा पान यानि पान की बीड़ा अर्पित करें. ऐसे में इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पान में चूना, तंबाकू या सुपारी नहीं होनी चाहिए. इसके बाद हनुमान जी के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें.

नारियल: हनुमान जी की पूजा करते समय नारियल का भोग लगाना भी शुभ होता है और ऐसा करने से वह अपने भक्तों से प्रसन्न होते हैं. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि हनुमान जी को नारियल तोड़कर नहीं चढ़ाना चाहिए.

गुड़ और चना: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार के साथ ही यदि सातों दिन उन्हें गुड़ व चने का भोग लगाया जाए तो जीवन में आ रही समस्याएं दूर होती हैं. साथ ही घर में सुख—शांति आती है और कुंडली में मंगल दोष का प्रभाव भी कम होता है.

चूरमा के लड्डू: कहते हैं कि हनुमान जी को चूरमा के लड्डू बहुत ही प्रिय है और उन्हें मंगलवार के दिन चूरमा का भोग जरूर लगाना चाहिए. विशेष तौर पर यदि किसी बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता उसके हाथों से हनुमान जी को चूरमा के लड्डू का भोग जरूर लगवाना चाहिए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.