Mangalwar Ke Upay: मंगलवार के दिन हनुमान जी को जरूर चढ़ाएं ये चीजें, मिलेगी कर्ज से मुक्ति
Mangalwar Ke Upay: धर्म शास्त्रों के अनुसार हनुमान जी का पूजन करने से व्यक्ति के जीवन से कष्ट, रोग, भय और दोष दूर हो जाते हैं. इसलिए हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है.
Mangalwar Ke Upay: सनातन धर्म में मंगलवार का दिन राम भक्त हनुमान जी को समर्पित है और इस दिन विधि-विधान से उनका पूजन किया जाता है. लोग हनुमान जी का आशीर्वाद और कृपा पाने के लिए मंगलवार के दिन व्रत भी रखते हैं. कहते हैं कि जिस व्यक्ति पर हनुमान अपनी कृपा बरसाते हैं उसके जीवन से सभी संकट दूर हो जाते हैं. इसलिए धर्म शास्त्रों में हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा गया है. ऐसे में यदि कोई व्यक्ति जीवन में धन या अन्य मुश्किलों का सामना कर रहा है तो उसे मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन जरूर करना चाहिए. साथ ही हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ चीजें भी जरूर अर्पित करनी चाहिए. इन चीजों के बिना बजरंगबली की पूजा अधूरी मानी जाती है.
बूंदी
मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करते समय उन्हें बूंदी का प्रसाद चढ़ाया जाता है, मान्यता है कि बूंदी हनुमान जी को बेहद प्रिय है. यदि बूंदी न मिले तो बूंदी से बने लड्डू का भी भोग लगाया जा सकता है.
बेसन के लड्डू
अगर आप हनुमान जी की कृपा पाना चाहते हैं और उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन बेसन के लड्डूओं का भोग लगाना चाहिए. कहते हैं ऐसा करने से हनुमान जी भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करते हैं.
लाल कपड़ा
मंगलवार और शनिवार के दिन आप हनुमान जी को लाल कपड़ा चढ़ा सकते हैं. बजरंगबली को लाल रंग बहुत प्रिय है. ऐसे में आप उन्हें लाल कपड़ा या लाल ओढ़नी चढ़ा सकते हैं.
इत्र
मंगलवार शाम के समय हनुमानजी को केवड़े का इत्र व गुलाब की माला चढ़ाएं. हनुमानजी को प्रसन्न करने का ये अचूक उपाय है.
गेंदे के फूलों की माला
हनुमान जी को आप गेंदे के फूलों की माला भी अर्पित कर सकते हैं. अपनी इच्छा और श्रद्धा अनुसार वैसे तो आप हनुमान जी को किसी भी फूलों की माला अर्पित कर सकते हैं लेकिन उन्हें गेंदे के फूल बहुत पसंद हैं. आप हनुमान जी को चरणों में गुलाब का फूल भी अर्पित कर सकते हैं.
सिंदूर
हनुमान जी को सिंदूर अति प्रिय है. मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर अर्पित किया जाता है. सिंदूर में चमेली के तेल को मिलाकर हनुमान जी को लगाया जाता है, जिसे चोला चढ़ाना बोला जाता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें