Mangalwar  Ke Upay: हनुमान चालीसा की वो रहस्यमयी चौपाई जिसे पढ़ने से दूर होते हैं सभी दुख

Mangalwar  Ke Upay: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना बहुत ही लाभकारी माना गया है.

Published date india.com Published: March 26, 2024 9:35 AM IST
Mangalwar  Ke Upay: हनुमान चालीसा की वो रहस्यमयी चौपाई जिसे पढ़ने से दूर होते हैं सभी दुख

Mangalwar  Ke Upay: सनातन धर्म में मंगलवार के दिन रामभक्त हनुमान जी का पूजन किया जाता है और कहते हैं कि जिस व्यक्ति पर हनुमान जी की कृपा होती है उसे जीवन में कोई कष्ट परेशान नहीं करता. इसलिए हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार के दिन उनका विधि-विधान से पूजन अवश्य करना चाहिए. साथ ही शाम के समय हनुमान मंदिर में जाकर चमेली का तेल का दीपक भी जलाना चाहिए. यदि आप जीवन में कष्ट, रोग या भय का सामना कर रहे हैं तो मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें. धर्म शास्त्रों के अनुसार हनुमान चालीसा की प्रत्येक चौपाई बेहद ही चमत्कारी है और इसका पाठ करने से व्यक्ति को मानसिक शांति प्राप्त होती है. साथ ही मुश्किलों का सामना करने की भी शक्ति मिलती है. आज हम हनुमान चालीसा एक रहस्यमयी चौपाई के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे पढ़ने मात्र से ही व्यक्ति के सभी दुख दूर हो जाते हैं.

हनुमान चालीसा का चमत्कारी चौपाई

नासै रोग हरै सब पीरा। जपत निरंतर हनुमत बीरा।।

अर्थ: हनुमान चालीसा की इस चौपाई को बहुत ही महत्वपूर्ण और लाभकारी माना गया है. यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमारियों से घिरा हुआ है और इलाज के बाद भी कोई लाभ नहीं मिल रहा तो उसे मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा की इस चौपाई को 108 बार जाप करना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस चौपाई का जाप करने से व्यक्ति के सभी रोग दूर होते हैं और जीवन में आ रहे संकटों से भी छुटकारा मिलता है.

भूत-पिशाच निकट नहीं आवे। महावीर जब नाम सुनावे ।।

अर्थ: अगर आपको किसी प्रकार का भय सता रहा है तो हनुमान चालीसा की इस चौपाई का पाठ करना फायदेमंद साबित होगा. इस चौपाई का अर्थ है कि हनुमान जी की कृपा से कोई भूत या भय उनके भक्तों के निकट नहीं आता. इसलिए मंगलवार के दिन इस चौपाई का पाठ अवश्य करें. इसके अलावा रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करने से भी हनुमान जी की कृपा बनी रहती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.