मंगलवार के उपाय: दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं मंगलवार के दिन अपनाए गए ये अचूक उपाय
Mangalwar Ke Upay: भगवान हनुमान का पूजन करने से भक्तों के सभी संकट दूर होते हैं और इसलिए हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है.
Mangalwar Ke Upay: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार का दिन भगवान राम के परम भक्त भगवान हनुमान को समर्पित है. कहते हैं कि यदि कोई भक्त जीवन में संकट से जूझ रहा है तो उसे मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन अवश्य करना चाहिए. क्योंकि हनुमान जी अपने भक्तों के सभी संकटों को दूर (Mangalwar Ke Totke) करके उन्हें खुशहाली का आशीर्वाद देते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन करने के साथ ही यदि कुछ उपाय अपनाए जाए तो मनुष्य के जीवन में आ रहे सभी कष्ट दूर होंगे और दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाएगा. (Tuesday Ke din kare ye kam) आइए जानते हैं मंगलवार के दिन अपनाए गए ये अचूक उपाय.
मंगलवार के उपाय
- अगर आपके जीवन में अशांति बनी हुई है और बार-बार दुर्भाग्य का सामना करना पड़ रहा है तो मंगलवार के दिन भगवान हनुमान का विधि-विधान से पूजन करें. इसके बाद शाम के समय हनुमान मंदिर जाकर आरती करें. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और रिश्तों में मधुरता बनी रहती है.
- मंगलवार के दिन हनुमान जी की आरती करते समय आरती के नियमों का खास ध्यान रखना चाहिए. आरती की थाली को हनुमान जी के चरणों में 4 बार, नाभि में 2 बार, मुख की तरफ एक बार और मुख से चरणों तक 7 बार घुमाएं. इससे हनुमान के साथ-साथ अन्य देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं.
- हनुमान मंदिर में शाम के समय जाकर हनुमान जी का पूजन करें. उनके समक्ष चमेली के तेल का दीपक जलाना चाहिए. ध्यान रखें कि दीपक में इस्तेमाल होने वाली बाती लाल रंग की होनी चाहिए. इससे हनुमान प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.
- यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में पितृ दोष है तो उसे मंगलवार के दिन सूर्य भगवान को जल अर्पित करना चाहिए. इसके साथ ही पूजा के बाद हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें