EnglishHindi

मंगलवार के उपाय: जीवन में आ रहे संकटों को दूर कर सकते हैं आज अपनाए गए ये अचूक उपाय

Mangalwar Ke Upay: हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है क्येांकि वह अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर करते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

Written by: Renu Yadav
Updated: June 13, 2023, 2:01 PM IST

Mangalwar Ke Upay: मंगलवार का दिन राम भक्त हनुमान जी को समर्पित है और इस दिन विधि—विधान के साथ उनका पूजन किया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस व्यक्ति पर हनुमान जी की कृपा होती है उसके जीवन में रोग, भय और कष्ट नहीं आते. क्योंकि हनुमान जी अपने भक्तों से प्रसन्न होकर उनके जीवन में आ रही बाधाएं दूर करते हैं. लेकिन कई बार जीवन में कुछ ऐसी मुश्किलें आती हैं​ जिनकी वजह से कामों में रूकावट उत्पन्न होने लगती है. ऐसे में मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा के साथ यदि ज्योतिष शास्त्र में बताए गए उपायों को अपनाया जाए तो लाभकारी होता है. यहां हम ऐसे ही अचूक उपायों के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

मंगलवार को अपनाएं ये अचूक टोटके

  • यदि किसी व्यक्ति के जीवन में समस्याएं चल रही हैं तो मंगलवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद हनुमान जी के मंदिर जाएं और विधि-विधान से उनका पूजन करें. इसके बाद हनुमान जी के सामने तिल के तेल का दीपक जलाएं और उन्हें माला पहनाएं. इसके बाद बूंदी या बूंदी के लड्डूओं का भोग लगाएं. वहीं हनुमान जी की मूर्ति के समक्ष बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें. ऐसा करने से जीवन में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी और खुशियां आएंगी.
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है तो उसे मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने के साथ ही बंदरों को गुड़, चना, मूंगफली और केले खिलाने चाहिए. साथ ही संभव हो तो किसी जरूरतमंद को भी भोजन जरूर कराएं. यह उपाय कम से कम 11 मंगलवार तक करें. इससे पैसों की तंगी दूर होगी और धन प्राप्ति के नए रास्ते खुलेंगे.
  • कई बार व्यक्ति को अकाल मृत्यु का भय सताने लगता है और भय को दूर करने के लिए मंगलवार के दिन सुबह हनुमान जी के मंदिर में जाएं और बजरंगबली को सिंदूर अर्पित करें. इसके बाद देसी घी का दीपक जलाएं और सुंदरकांड का पाठ करें. इस उपाय को 11 मंगलवार तक अपनाने से अकाल मृत्यु का भय दूर हो जाएगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.