मंगलवार के उपाय: आर्थिक तंगी से छुटकारा दिला सकते हैं मंगलवार के ये विशेष उपाय, सारे संकट होंगे दूर
Mangalwar ke Upay: भगवान हनुमान को संकटमोचन भी कहा जाता है क्योंकि हनुमान जी अपने भक्तों के संकटों को दूर करते हैं और उन्हें सुख-शांति का आशीर्वाद देते हैं.
Mangalwar ke Upay: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार का दिन बजरंगबली यानि राम भक्त भगवान हनुमान को समर्पित है. इस दिन विधि-विधान के साथ हुनमान जी का पूजन किया जाता है. मान्यता है कि जिस भक्त पर हनुमान जी अपनी कृपा बरसाते हैं उसके जीवन में आ रहे सभी संकट दूर होते हैं इसलिए इनका दूसरा नाम संकटमोचन है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर कोई व्यक्ति बहुत मेहनत के बाद भी आर्थिक संकटों का सामना कर रहा है तो उसे मंगलवार के दिन कुछ विशेष उपाय जरूर अपनाने चाहिए. ये उपाय आपको आर्थिक संकट से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे और साथ ही सफलता की राह पर ले जाएंगे.
मंगलवार के उपाय
- मंगलवार के दिन भगवान हनुमान का पूजन करने के साथ ही पीपल के पेड़ का भी पूजन करना चाहिए. सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद पीपल को जल अर्पित करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं. इसके बाद पूर्व दिशा की ओर मुख करके 11 बार तुलसी माला से श्री राम का जाप करें. इस उपाय को करने से हनुमान जी कृपा बरसाते हैं.
- मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर उनके समक्ष चमेली के तेल का दीपक जलाएं. इसके बाद उन्हें चमेली और सिंदूर का लेप लगाएं. इस उपाय को अपनाने से व्यक्ति के सारे कष्ट दूर होते हैं.
- अगर बनते काम बिगड़ रहे हैं तो मंगलवार के दिन अपने घर में हनुमान यंत्र की स्थापना करें. फिर रोजाना नियमानुसार उसकी पूजा करें. मान्यता है कि हनुमान यंत्र की पूजा करने से रूके हुए काम बनने लगते हैं.
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बजरंगबली को गुलाब के फूलों की माला अर्पित करना बेहद ही शुभ माना जाता है. मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाएं और हनुमान जी की प्रतिमा को गुलाब के फूलों की माला चढ़ाएं. इसके अलावा केवड़े का इत्र अर्पित करना भी अच्छा माना जाता है. कहते हैं कि इस उपाय को अपनाने से व्यक्ति को मंगल व शनि दोष से मुक्ति मिलती है.
- यदि कोई व्यक्ति आर्थिक संकट से जूझ रहा है और इससे बाहर निकलने में असफल हो रहा है तो मंगलवार का यह उपाय बेहद ही लाभकारी साबित हो सकता है. मंगलवार की शाम को हनुमान मंदिर में जाकर शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं और फिर वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें. ऐसा करने से आर्थिक हालातों में सुधार होने लगता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें