EnglishHindi

मंगलवार के उपाय: हर संकट दूर करेंगे मंगलवार को किए गए ये उपाय, जीवन में होगा मंगल ही मंगल

Mangalwar Ke Upay: अगर आप जीवन में कुछ परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो मंगलवार के दिन संकटमोचन हनुमान जी का पूजन अवश्य करें. इनकी पूजा करने से हर समस्या का निवारण होता है.

Written By: Renu Yadav
Updated: October 11, 2022 11:42 AM IST

Mangalwar Ke Upay: हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन राम भक्त हनुमान जी को समर्पित है और इस दिन विधि-विधान के साथ उनका पूजन किया जाता है. हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है क्योंकि वह (Mangalwar Ke Totke) अपने भक्तों के सभी संकटों को नाश करते हैं. अगर आप भी अपने जीवन में कुछ परेशानियों से जूझ रहे हैं तो मंगलवार के दिन हनुमान जी का विधि-विधान से पूजन अवश्य करें. इसके अलावा मंगलवार के दिन ​किए गए (Mangalwar Pujan Tips) कुछ उपाय भी आपके जीवन में मंगल ही मंगल ला सकते हैं. आइए जानते हैं मंगलवार को कौन से उपाय करने से आपको लाभ मिलेगा.

Advertising
Advertising

मंगलवार के उपाय

  • अगर आप हनुमान जी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन उनका विधि-विधान से पूजन करें. इसके अलावा मंगलवार के दिन सुबह सबसे पहले एक रोटी गाय की निकालें और उसे किसी लाल या गेहुएं रंग की गाय को खिलाएं.
  • मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में नारियल चढ़ाना शुभ माना जाता है. कहते हैं कि ऐसा करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है.
  • हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करके हनुमान जी का पूजन करें. उन्हें लाल रंग अतिप्रिय है और इससे वर प्रसन्न होंगे. इसके अलावा पूजा में भी लाल फल, लाल फूल और लाल रंग की मिठाई चढ़ाएं. इससे आपको हर मनोकामना पूरी होगी.
  • मंगलवार के दिन पांच लाल फूल मिट्टी के पात्र गेहूं के साथ रखकर उसे घर की छत के पूर्वी कोने में ढंककर रख रें. एक सप्ताह तक बिना हाथ लगाए इसे ऐसे ही रखा रहने दें. फिर अगले मंगलवार को वह गेहूं छत पर फैला दें और फूल को घर के मंदिर में रख दें.
  • अगर आप धन की कमी से जूझ रहे हैं तो पांच मंगलवार तक किसी देवी के मंदिर ध्वजा चढ़ाकर आर्थिक समृद्धि की कामना करें.
  • मंगलवार के दिन दान करना भी शुभ होता है. इस दिन तांबा, केसर, कस्तूरी, गेहूं, लाल चंदन, लाल गुलाब, सिन्दूर, शहद, लाल पुष्प, मसूर की दाल, लाल कनेर का फूल, लाल मिर्च, लाल पत्थर और लाल मूंगा के दान का विशेष महत्व है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

लेटेस्ट वीडियो

और देखें